{"_id":"697f304d98e22dae43089e3a","slug":"macp-scheme-will-be-implemented-for-kendriya-vidyalaya-teachers-teachers-met-dharmendra-pradhan-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के लिए लागू की जाएगी एमएसीपी योजना, धर्मेंद्र प्रधान से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के लिए लागू की जाएगी एमएसीपी योजना, धर्मेंद्र प्रधान से मिले शिक्षक
Sun, 01 Feb 2026 04:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:21 PM IST
सार
अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव केपी सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर बैठक की। इसमें शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव केपी सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर बैठक की। इसमें शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसमें कॅरिअर प्रगति योजना के 16 वर्षों से लंबित कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केवीएस आयुक्त को छह से आठ माह के भीतर एमएसीपी योजना के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने और फिर इसे लागू करने का आदेश दिया। धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय विद्यालय संगठन के पदेन अध्यक्ष भी हैं। बैठक में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार, केवी उपाध्यक्ष प्राची पांडेय, आयुक्त विकास गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शिक्षकों को पुरानी व्यवस्था के तहत मिल रही सिर्फ दो कॅरिअर प्रगति : केपी सिंह
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के महासचिव केपी सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताया कि वर्ष 2009 में केंद्र सरकार द्वारा लागू योजना के तहत सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 10, 20 और 30 वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने पर तीन वित्तीय उन्नयन प्रदान किए जाते हैं। लेकिन केवी में यह लाभ केवल गैर-शिक्षण कर्मचारियों तक सीमित रहा है, जबकि शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया। वर्तमान में शिक्षकों को वर्ष 1987 से चली आ रही पुरानी व्यवस्था के तहत सिर्फ दो कॅरिअर प्रगति 12 वर्ष सेवा के बाद सीनियर स्केल तथा 24 वर्ष के बाद सिलेक्शन स्केल ही मिलती है। यह व्यवस्था केवल सीमित वित्तीय लाभ देती है।
विज्ञापन