Prayagraj: एमए की छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, साथी से मारपीट
छात्रा मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली है जो एलनगंज में किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह एमए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे के करीब वह दवा लेकर अपने साथी संग लौट रही थी। लल्ला चुंगी के पास वह लस्सी की दुकान पर रुकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलनगंज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एमए की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ की गई। उसका हाथ पकड़कर खींचा गया। विरोध पर उससे गालीगलौज की गई और साथी को भी पीट दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में चार नामजद समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छात्रा मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली है जो एलनगंज में किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह एमए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे के करीब वह दवा लेकर अपने साथी संग लौट रही थी। लल्ला चुंगी के पास वह लस्सी की दुकान पर रुकी।
आरोप है कि इस दौरान हर्ष यादव, अभिषेक यादव, सुभाष यादव व पार्थ द्विवेदी उसे घूर रहे थे। इसके बाद वह लस्सी लेकर कमरे की ओर जाने लगी। तभी तीन बाइक पर सवार होकर उक्त चारों अपने पांच अन्य साथियों संग तीन बाइक पर सवार होकर आए। फिर अश्लील कमेंट करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया।
विरोध पर गालियां दीं और उसके साथी अजय को पीट दिया। यही नहीं लल्ला चुंगी पर दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि चार नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो