{"_id":"d7a8025dcbd683658dfa1ba7dad80408","slug":"lyngdoh-committee-prepared-by-the-university-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगदोह कमेटी के आधार पर चुनाव को विवि तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगदोह कमेटी के आधार पर चुनाव को विवि तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद बृहस्पतिवार को निर्वाचन अधिकारी प्रो.आरएस पांडेय दिनभर व्यस्त रहे। लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों के अनुरूप चुनाव कराने के लिए उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर रणनीति तय की। उन्होने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी संभावित प्रत्याशी परिसर एवं उसकी दीवारों पर लगाए अपने पोस्टर एवं बैनर हटा लें नहीं तो उनके खिलाफ लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी प्रो. आरएस पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में एडीएम सिटी, एसीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी सहित विवि की ओर से प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू एवं चुनाव से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ओर से सभी संभावित प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें उनसे चुनाव के दौरान सहयोग की बात कही जाएगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एसएफआई एवं आइसा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को आइसा एवं एसएफआई से जुड़े छात्रों की बैठक में तय किया गया कि आइसा की इकाई सचिव सिंधुजा एवं एसएफआई केइकाई सचिव जय प्रकाश ने कहा कि 18 सितंबर को 12 बजे उर्दू विभाग के सामने बैठक करके संयुक्त पैनल की घोषणा की जाएगी। आइसा के राज्य सचिव सुनील मौर्या ने कहा कि विवि में शैक्षिक अराजकता के माहौल में सभी जनवादी एवं प्रगतिशील ताकतों को एक मंच पर आकर चुनाव में आना होगा। एसएफआई के सचिव अखिल विकल्प का कहना है कि सामाजिक न्याय के सवाल पर सभी एक मंच पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई अपना पूरा पैनल उतारेगा। बृहस्पतिवार को छात्रसंघ भवन पर हुई बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि 18-19 सितंबर तक चुनाव लड़ने वाले आवेदन कर सकते हैं। बैठक में प्रदेश महासचिव अनुराग राय, प्रमोद पांडेय, अभ्युदय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।