फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lt grade grade result in confusion due to commission's silence

आयोग की खामोशी से एलटी ग्रेड रिजल्ट पर बढ़ा असमंजस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Lt grade grade result in confusion due to commission's silence
आयोग की खामोशी से एलटी ग्रेड रिजल्ट पर बढ़ा असंमजस 0 अभ्यर्थियों ने यूपीपीएसी से पूछे दो सवाल, अब तक नहीं मिला जवाब 0 अभ्यर्थियों ने पूछा, अखिर किस कार्य के पूरा होने के बाद आएगा परिणाम प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के  तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का लंबित परिणाम जारी करेगा या नहीं, इसे लेकर असमंजस बढ़ता जा रहा है। इस मसले पर एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों ने आयोग से दो सवाल पूछे थे लेकिन किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिला। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग अपनी तरफ से स्थिति स्पष्ट करे तो अभ्यर्थी भी इस मामले में आगे के लिए रणनीति बना सकें। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 35 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है जबकि हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर आउट प्रकरण में इन दोनों विषयों का रिजल्ट फंसा हुआ है। इन विषयों में शिक्षकों के 3287 पदों पर भर्ती होनी है। पूर्व में वार्ता के दौरान आयोग अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से कहा था कि मामले में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रिजल्ट पर निर्णय लिया जाएगा। एसटीएफ की ओर से आयोग को जांच रिपोर्ट दो माह पहले सौंपी जा चुकी है लेकिन आयोग ने रिजल्ट पर अब तक निर्णय नहीं लिया है। कुछ दिनों पहले अभ्यर्थियों ने आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया तो जिला और पुलिस प्रशासन ने अध्यक्ष से वार्ता कराने का आश्वासन देकर अभ्यर्थियों को धरना-प्रदर्शन करने से रोक दिया। हालांकि कोविड-19 के कारण आयोग अध्यक्ष अभ्यर्थियों से मिलने के लिए तैयार नहीं हुए। उनकी ओर से संदेश भेजा गया कि कोविड-19 के कारण वह किसी से नहीं मिल रहे हैं। अभ्यर्थी कुछ पूछना चाहते हैं तो लिखित रूप से दें। 18 जून को अभ्यर्थियों ने लिखित रूप से दो सवाल पूछे। अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि वह कौन सा कारण है जिसकी वजह से रिजल्ट रोका गया है और वह कौन सा कार्य है, जिसके संपन्न होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान एवं प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय 22 जून को आयोग गए थे। वहां बताया गया कि जल्द ही जवाब मिल जाएगा। विक्की खान और अनिल उपाध्याय कहना है कि हम जवाब मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जवाब आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और अभ्यर्थी आगे की रणनीति बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed