{"_id":"5cb8c0f9bdec2214666d97d6","slug":"lt-grade-all-subject-s-result-may-announce-on-30-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विषयों के परिणाम 30 मई तक देने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विषयों के परिणाम 30 मई तक देने का आश्वासन
Thu, 18 Apr 2019 11:54 PM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
lt grade
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत सभी विषयों के परिणाम 30 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। यह आश्वासन मिलने के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तीन दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों ने बृहस्पतिवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि छात्रों ने कहा कि जल्द ही कुछ बड़े विषयों का परिणाम नहीं आया तो फिर से आंदोलन होगा।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत शिक्षकों के कुल 10768 पदों पर भर्ती होनी है और आयोग साढ़े आठ माह में केवल एक फीसदी पदों का परिणाम ही घोषित कर सका है। सभी विषयों का परिणाम एक साथ जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र तीन दिनों से आयोग में क्रमिक अनशन पर बैठे थे। बृहस्पतिवार दोपहर आयोग की ओर से मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय एवं उपसचिव आलोक श्रीवास्तव ने छात्रों से वार्ता की। छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि सामाजिक विज्ञापन विषय का परिणाम 30 अप्रैल और सभी विषयों का परिणाम 30 मई तक जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने अनशन समाप्त कर दिया। अनशन में विक्की खान, दुर्गेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रीना यादव, अमितेश सिंह, रोहित सिंह, मनीषा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन