फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lower , must wait for the result of RO

लोअर, आरओ के रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 25 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस-2013 का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होने की संभावना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गई। खास यह कि यदि ऐसा होता है तो साक्षात्कार के तीन दिन बाद ही आयोग की ओर से परिणाम घोषित कर दिया जाएगा लेकिन अभ्यर्थियों को अभी लोअर सबऑर्डिनेट-2013 मुख्य परीक्षा और समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी-2013 (आरओ-एआरओ) के फाइनल रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

पीसीएस-2013 का अभी सोमवार को साक्षात्कार खत्म हुआ है।

पीसीएस 2014 की मुख्य परीक्षा भी हो चुकी है तो 2015 की प्रारंभिक परीक्षा 29 मार्च को होगी। ऐसे में जिस तरह से परीक्षाएं हो रही हैं उसे देखते हुए यदि कोई बड़ी अड़चन नहीं आई तो पीसीएस-2014 और 2015 के पदों की भर्ती प्रक्रिया भी इसी साल पूरी हो जाएगी। इसके विपरीत लोअर सबऑर्डिनेट और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग की यह सक्रियता नहीं दिख रही। तीन साल बाद आरओ-एआरओ-2013 के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया  शुरू की गई। इसके लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट भी हो चुका है लेकिन अभी तक रिजल्ट नहीं घोषित हो सका है। यही स्थिति चार साल के अंतराल पर शुरू हुई लोअर-सबऑर्डिनेट-2013 भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी है। इसकी मुख्य परीक्षा दिसंबर में ही हो चुकी है लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। खास यह कि लगातार परीक्षाओं को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में घोषित हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed