फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lover threatened, said- you leave the world or you will have to leave the country, the girl filed a case

Crime : प्रेमी ने दी धमकी, कहा- तुम दुनिया छोड़ दो या तुम्हें देश छोड़ना पड़ेगा, लड़की ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 31 Jan 2024 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 04:06 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि सुल्तानपुर के रहने वाले अतुल कुमार ने जाति छिपाकर उससे दोस्ती की। शक होने पर पता किया तो उसकी सारी बातें झूठी निकलीं। इसके बाद वह अलग-अलग आईडी से सोशल मीडिया पर उसे धमकी देने लगा।

विज्ञापन
Lover threatened, said- you leave the world or you will have to leave the country, the girl filed a case
Harassment - फोटो : prayagraj

विस्तार

सलोरी की रहने वाली लक्की सिंह ने अपने पूर्व प्रेमी पर ब्लैक मेल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। लक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली है। वह यहां रहकर पढ़ाई करती है। आरोप है कि सुल्तानपुर के रहने वाले अतुल कुमार ने जाति छिपाकर उससे दोस्ती की। शक होने पर पता किया तो उसकी सारी बातें झूठी निकलीं। इसके बाद वह अलग-अलग आईडी से सोशल मीडिया पर उसे धमकी देने लगा।

विज्ञापन


जब वह उससे दूर होने लगी तो वह फोन कर उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। जब उसने अपने घर वालों को यह जानकारी दी, तब उसके परिजनों ने अतुल के पिता और भाई से फोन करके मामले की शिकायत की। इसके बाद पूर्व प्रेमी ने उसके फोटो व वीडियो को उसके बुआ के पास भेज दिया।
विज्ञापन


साथ कहने लगा कि यदि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई तो उसके फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। युवती का आरोप है कि उसे फोन कर अतुल ने धमकी दी कि तुम दुनिया छोड़ दो, नहीं तो तुम्हें देश छोड़ना पड़ेगा। कर्नलगंज थाने में अतुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed