{"_id":"0907f961391b4544ee64d67865dd8252","slug":"loudspeakers-playing-the-two-communities-were-face-to-face-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
झूंसी (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मैदान में जुटे प्रत्याशी सियासी रोटी सेंकने के लिए धार्मिक माहौल बिगाड़ने की भी असफल कोशिश करने में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के कनिहार गांव में दुर्गा पूजा के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज धीमा करने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। दो समुदाय के लोग काफी संख्या में आमने-सामने आ गए। हालांकि दोनों समुदाय के बड़े-बुजुर्गों ने समझदारी का परिचय देते हुए पुलिस के साथ स्थिति को संभाल लिया। गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
थाना क्षेत्र के कनिहार गांव में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पूजन से पहले यह तय हुआ था कि शाम को कुछ देर के लिए सांउड बाक्स बंद कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम को तकरीबन सात बजे काफी तेज आवाज में साउंड बाक्स बजाया जा रहा था। इस पर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर साउंड बाक्स बंद करने को कहा। इसी बात को तूल दे दिया गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से भारी संख्या में लोग जुट गए। किसी ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी तो चौकी इंचार्ज राकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के बड़े-बुजुर्गों ने भी सांप्रदायिक सौहार्र्द का परिचय देते हुए पुलिस के साथ स्थिति को संभाला। तब जाकर लोग शांत हुए।
अफवाह के कारण देर रात तक गांव का माहौल बेहद गर्म रहा। पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए जो सियासत की आड़ में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं।