फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lost children will be identified through face recognition cameras at the railway station

Mahakumbh : रेलवे स्टेशन पर फेस रिकग्निशन कैमरों से होगी बिछड़े बच्चों की पहचान, कंट्रोल रूम से होगा इंटीग्रेट

Wed, 07 Aug 2024 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

महाकुंभ मेले के लिए उत्तर मध्य रेलवे को ही तीन जोनल रेलवे का नोडल बनाया गया है। मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन के कंट्रोल टावर पर रेलवे का सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनेगा। यह मेला के कंट्रोल कमांड सेंटर व जिला प्रशासन के साथ यातायात व पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से इंट्रीग्रेटेड होगा।

विज्ञापन
Lost children will be identified through face recognition cameras at the railway station
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शहर में लगने वाले महाकुंभ मेले के दौरान सभी नौ स्टेशनों पर बच्चे अगर अपने माता-पिता, रिश्तेदारों आदि से बिछड़ जाते हैं तो उनके अभिभावकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि उन बच्चों को प्रयागराज जंक्शन समेत शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर लगे विशेष फेस रिकग्निशन कैमरों से ढूंढ लिया जाएगा। महाकुंभ मेले के दौरान यह कैमरे प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, झूंसी, प्रयागराज रामबाग, प्रयाग, प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ स्टेशन पर लगाए जाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले के लिए उत्तर मध्य रेलवे को ही तीन जोनल रेलवे का नोडल बनाया गया है। मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन के कंट्रोल टावर पर रेलवे का सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनेगा। यह मेला के कंट्रोल कमांड सेंटर व जिला प्रशासन के साथ यातायात व पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से इंट्रीग्रेटेड होगा।
विज्ञापन


महाकुंभ को लेकर पहले ही तय हो चुका है कि रेलवे स्टेशन एवं मेला क्षेत्र आदि इलाकों में फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएं। ताकि अगर कोई आतंकी या कोई संदिग्ध रेलवे स्टेशन या अन्य क्षेत्र में आता है तो इन कैमरों की मदद से उसे पकड़ लिया जाए। इसी कड़ी में अब यह भी कहा गया है कि रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर लगाए जाने वाले इन कैमरों की मदद से खोए बच्चों को भी ढूंढा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए करना यह होगा कि अगर किसी का बच्चा अगर रेलवे स्टेशन पर खोता है तो उसके अभिवावक अगर उसकी फोटो सुरक्षा कर्मियों को मुहैया कराते हैं तो फेस रिकग्निशन कैमरे द्वारा उसकी खोजबीन की जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त इन कैमरों में अगर बच्चा कहीं भी इन कैमरों में कैद हुआ होगा तो कुछ देर में ही उसे ढूंढ निकाला जाएगा। इस संबंध में अभी हाल ही में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने रेलवे को पत्र भेजा है। जिसमें लिखा है कि महाकुंभ के दौरान फेस रिकग्निशन कैमरे का इस्तेमाल किया जाए।


महाकुंभ के पूर्व फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। 96 कैमरे लगाए जाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इस तकनीक से निश्चित ही लोगों को सहूलियत मिलेगी। -  शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed