लोकसभा चुनाव : सांसद बनने के लिए चाहिए 15 से 20 फीसदी वोट, सीधी टक्कर और कम मतदान है मुख्य कारण
खास बात यह कि पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहूर, डॉ.मुरली मनोहर जोशी, रेवती रमण सिंह जैसे दिग्गज नेता भी कुल मतों का 20 फीसदी नहीं पा सके। पं.नेहरू को तो 1957 के चुनाव में 14.23 फीसदी वोट ही मिले थे।
विस्तार
सांसद बनने के लिए 15 से 20 फीसदी मतदाताओं का समर्थन ही पर्याप्त है। विगत चुनावों के आंकड़ें तो यहीं बयां करते हैं। इसके पीछे मुख्य लड़ाई में दो से अधिक प्रत्याशियों का होना तो है ही, कम मतदान भी बड़ी वजह है। इलाहाबाद सीट से सरोज दुबे तो कुल मतों का सिर्फ 11.07 तो फूलपुर में कपिल मुनि करवरिया 11.74 फीसदी वोट पाकर संसद पहुंचने में सफल रहे।
खास बात यह कि पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहूर, डॉ.मुरली मनोहर जोशी, रेवती रमण सिंह जैसे दिग्गज नेता भी कुल मतों का 20 फीसदी नहीं पा सके। पं.नेहरू को तो 1957 के चुनाव में 14.23 फीसदी वोट ही मिले थे। इस चुनाव में महज 38.62 फीसदी मतदान हुआ था और पं.नेहरू को इसमें से 36.87 फीसदी वोट मिले थे।
1984 के बाद के चुनावों में यह स्थिति ज्यादा देखने को मिली। इलाहाबाद सीट पर तो 1984 में अमिताभ बच्चन को कुल मतों के 35.25 फीसदी वोट मिले थे। इसके बाद 2019 के चुनाव में डॉ.रीता बहुगुणा जोशी को 28.83 फीसदी वोट मिले। इसके अलावा 1984 से 2019 के बीच अन्य चुनावों में विजेता को 20 फीसदी से कम वोट मिले थे।
फूलपुर में 1989 के चुनाव में जनता दल से रामपूजन पटेल कुल मतों का 21.67 फीसदी वोट पाकर विजयी हुए थे। इसके बाद 2014 के चुनाव में केशव प्रसाद को 24.02 वोट मिले थे। फिर 2019 में केशरी देवी पटेल को कुल मतों के 27.11 फीसदी वोट मिले थे।
इलाहाबाद सीट (मत प्रतिशत में)
वर्ष मतदान विजेता को मिले वोट कुल मतों का प्रतिशत
2019 51.83 55.62 28.83
2014 53.50 35.19 18.82
2009 43.41 38.06 16.52
2004 42.13 35.64 15.01
1999 45.98 33.79 15.54
1998 47.40 39.70 18.82
1996 36.48 42.71 15.58
1991 39.27 29.72 11.07
1989 43.26 42.92 18.57
1988 28.39 52.03 14.77
1984 56.08 68.21 38.25
1977 52.85 57.71 30.50
1962 53.01 58.07 30.78
1957 51.50 58.41 30.080
फूलपुर सीट (मत प्रतिशत में)
चुनाव वर्ष मतदान विजेता को मिले वोट कुल मतों का प्रतिशत
2019 48.70 55.68 27.11
2018 37.15 46.95 17.44
2014 50.20 44.32 24.02
2009 38.69 30.36 11.74
2004 53.58 35.14 18.82
1999 58.38 26.95 15.73
1998 57.61 32.17 18.53
1996 47.90 29.41 14.08
1991 47.80 34.02 16.26
1989 54.39 39.84 21.67
1984 61.03 53.80 32.83
1980 53.52 41.31 22.06
1977 53.40 65.18 34.82
1971 47.76 51.33 24.52
1967 49.18 42.85 21.07
1962 49.31 61.62 30.38
1957 38.62 36.87 14.23