{"_id":"66517484274e9f01700078b8","slug":"lok-sabha-elections-till-9-o-clock-in-allahabad-9-97-percent-votes-were-cast-and-in-phulpur-7-45-percent-vo-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: इलाहाबाद में 11 बजे तक 23.88, फूलपुर में 22.85 फीसदी पड़े वोट, प्रतापगढ़ में 27.30 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: इलाहाबाद में 11 बजे तक 23.88, फूलपुर में 22.85 फीसदी पड़े वोट, प्रतापगढ़ में 27.30 प्रतिशत मतदान
Sat, 25 May 2024 10:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2024 10:47 AM IST
सार
मतदान प्रतिशत की बात करें तो सुबह नौ बजे तक फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान 7.45 प्रतिशत हुआ था। इसी तरह इलाहाबाद संसदीय सीट पर 9.32 फीसदी मतदान हो चुका था। जबकि प्रतापगढ़ लोकसभा में सबसे ज्यादा 12.89 फीसदी वोट पड़ चुके थे। इलाहाबाद में 11 बजे तक 23.88, फूलपुर में 22.85 फीसदी पड़े वोट, प्रतापगढ़ में 27.30 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
एडीजी भानु भास्कर ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदान किया. कालेज प्रयागराज मे
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लोकसभा के छठवें चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रयागराज जनपद के इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के अलावा प्रतापगढ़ में मतदान हो रहा है। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति फिलहाल काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में मतदान कमोवेश अपनी रफ्तार से चल रहा है और कई बूथों पर लंबी कतार देखी जा रही है। रोज की अपेक्षा आज तापमान ज्यादा है। बावजूद इसके मतदान के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत की बात करें तो सुबह नौ बजे तक फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान 7.45 प्रतिशत हुआ था। इसी तरह इलाहाबाद संसदीय सीट पर 9.32 फीसदी मतदान हो चुका था। जबकि प्रतापगढ़ लोकसभा में सबसे ज्यादा 12.89 फीसदी वोट पड़ चुके थे। विधानसभा वार मतदान पर नजर डालें तो शहर उत्तरी में 9.92, फूलपुर विधानसभा में 13.63 प्रतिशत और सोरांव विधान सभा में 13.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। किन्ही कारणों से आयोग ने शहर उत्तरी और फाफामऊ में मतदान प्रतिश का डाटा अभी तक अपडेट ही नहीं किया है।
विज्ञापन
इसी तरह इलाहाबाद सीट पर शहर दक्षिणी विधानसभा में सुबह नौ बजे तक 7.41 प्रतिशत, बारा में 14, कोरांव में 13.63 और मेजा में 12.76 फीसदी मतदान हुआ है। करछना का डाटा अपडेट नहीं है। प्रतापगढ़ की बात करें तो सुबह नौ बजे तक पट्टी विधानसभा में 12.15 फीसदी, प्रतापगढ़ सदर में 13.31, रामपुर खास में 12.94 और विश्वनाथगंज में 13.4 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: इलाहाबाद में 11 बजे तक 23.88, फूलपुर में 22.85 फीसदी पड़े वोट, प्रतापगढ़ में 27.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभावार मतदान की स्थिति इस प्रकार रही।
इलाहाबाद लोकसभा- 23.88
इलाहाबाद दक्षिणी- 16.74
बारा- 27.41
करछना- 24.96
कोरांव- 26.80
मेजा- 24.85
फूलपुर लोकसभा - 22.85
शहर उत्तरी- 15.93
पश्चिमी- 20.77
फाफामऊ- 25.53
फूलपुर- 26.62
सोरांव- 26.57
प्रतापगढ़ लोकसभा- 26.35 प्रतिशत
पट्टी- 27.30
प्रतापगढ़ सदर- 26.15
रामपुर खास- 26.21
रानीगंज- 26.20
विश्वनाथगंज- 25.90
इलाहाबाद लोकसभा- 23.88
इलाहाबाद दक्षिणी- 16.74
बारा- 27.41
करछना- 24.96
कोरांव- 26.80
मेजा- 24.85
फूलपुर लोकसभा - 22.85
शहर उत्तरी- 15.93
पश्चिमी- 20.77
फाफामऊ- 25.53
फूलपुर- 26.62
सोरांव- 26.57
प्रतापगढ़ लोकसभा- 26.35 प्रतिशत
पट्टी- 27.30
प्रतापगढ़ सदर- 26.15
रामपुर खास- 26.21
रानीगंज- 26.20
विश्वनाथगंज- 25.90