{"_id":"5ecba1478ebc3ee532420a45","slug":"locust-group-threat67","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में रुका है टिड्डी दल, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में रुका है टिड्डी दल, खतरा बरकरार
Mon, 25 May 2020 04:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Grasshopper
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच टिड्डियों के दल के हमले की आशंका बनी हुई है। टिड्डियों का दल झांसी में तीन टुकड़ों में बंटने के साथ दो दिनों से वहां रुका है। ऐसे में कुछ राहत की बात जरूर कही जा रही है लेकिन खतरा अब भी बना हुआ है और हवा ने साथ नहीं दिया तो उनके यहां दो से तीन दिनों में पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा इनके पीछे भी टड्डियों के कई दल हैं, जिनके भी यहां पहुंचाने का खतरा बना हुआ है।
पाकिस्तान से निकला टिड्डियों का दल रविवार को ही झांसी तक पहुंच गया। वहां दवाओं के छिडक़ाव के बाद उन्हें तीन टुकड़ों में बांटने में सफलता मिली। इनमें से दो दल मध्य प्रदेश की तरफ घूम गए हैं लेकिन एक दल अब भी झांसी में डेरा डाले हुए है। इसके यहां आने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि विनोद कुमार का कहना है कि टिड्डियों का दल हवा के साथ चलता है। यदि हवा का रुख इधर की ओर रहा तो उनके यहां दो से तीन दिन में आने आशंका है। इसे देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों, टैंकर, दवाओं आदि का इंतजाम कर लिया गया है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।