{"_id":"5eb186148ebc3e909f68eb18","slug":"lockdown-news-uttar-pradesh-high-court-petition-against-opening-liquor-shops-in-lock-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में शराब की दुकानें खोलने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में शराब की दुकानें खोलने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका
Tue, 05 May 2020 08:58 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
wine
लॉक डाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता सुनील चौधरी ने ऑनलाइन जनहित याचिका दायर की है। मुख्य न्यायाधीश से इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर आदेश देने का अनुरोध किया है।
याचिका में लॉकडाउन में शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जरूरी हो तो शराब की ऑनलाइन बिक्री/ होम डिलीवरी कराये जाने का निर्देश दिये जाने की मांग की है। सुनील का कहना है कि वह पहले भी कई सामाजिक मुद्दों को लेकर जनहित याचिका दाखिल कर चुके हैं। इनमें प्रयागराज व मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद कराने और चौक में महिलाओं के लिए शौचालय बनवाने आदि शामिल हैं। इन याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने आदेश भी दिए हैं।