फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LLB Exam: applicants will get 48 seconds for each question.

एलएलबी परीक्षाः हर सवाल के लिए मिलेंगे 48 सेकेंड

Fri, 17 May 2019 01:25 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
LLB Exam: applicants will get 48 seconds for each question.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा का दिन नजदीक आता जा रहा है। बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी होम साइंस की परीक्षा 27 मई और बीए एवं बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 28 मई को प्रस्तावित है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 150 सवाल हल करने होंगे। यानी प्रत्येक सवाल के लिए उनके पास महज 48 सेकेंड का वक्त होगा।

विज्ञापन


पेपर वस्तुनिष्ठ होगा। अभ्यर्थियों को सवाल के जवाब दिए गए चार विकल्पों में से चुनने होंगे। प्रत्येक सवाल के लिए दो अंक निर्धारित होंगे और प्रश्नपत्र कुल 300 अंकों का होगा। सभी सवाल इंटरमीडिएट स्तर के होंगे। इस बार प्रवेश परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं है, लेकिन न्यूनतम कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि माइनस मार्किंग न होने से परीक्षा अब एक्युरेसी से ज्यादा स्पीड और मार्किंग की रह गई है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की जिन विषयों में पकड़ अच्छी है, पहले राउंड में उन्हीं विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सवाल हल करें और ओएमआर पर सही-सही निशान लगाएं। दूसरे राउंड में ऐसे सवालों को हल करते, जिनके जवाब नहीं आते हैं या जवाब को लेकर असमंजस की स्थिति है। अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि माइनस मार्किंग नहीं है, सो हर सवाल का जवाब दें।
विज्ञापन


केंद्र में आधा घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी
27 मई को बीएससी की प्रवेश परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और बीकॉम एवं बीएससी होम साइंस की परीक्षा दोपहर 2.00 से 4.00 बजे और 28 मई को बीए की प्रवेश परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और बीएलएलबी की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2.00 से शाम 4.00 बजे की पाली में होगी। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले यानी सुबह के सत्र में 9.00 से 9.30 बजे के बीच और शाम के सत्र में 1.30 से 2.00 बजे के बीच अपने स्थान पर आकर बैठ जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होगा प्रश्नपत्र का प्रारूप

बीए- सामान्य हिंदी या सामान्य अंग्रेजी विषय में से किसी एक में 25 सवाल हर करने होंगे। यह अभ्यर्थी पर निर्भर करेगा कि वह सामान्य हिंदी या सामान्य अंग्रेजी में किस विषय को चुनता है। इसके साथ ही 25 सवाल सामान्य ज्ञान और 25 सवाल मेंटल एबिलिटी के होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को सात विषयों में कोई तीन विषय चुनने होंगे, जिनमें 25-25 सवाल हल करने होंगे। सात विषयों में लॉजिक, सिविक्स, इकोनॉमिक्स, जॉग्रफी, हिस्ट्री, संस्कृत एवं उर्दू विषय शामिल हैं। जरूर नहीं कि अभ्यर्थी ने जो विषय इंटर में पढ़े हों, वहीं चुने। अभ्यर्थी कि इनमें से जिन विषयों पर पकड़ है, उनमें से कोई भी तीन विषय चुन सकता है।

बीएससी- कुल तीन विषयों से 40-40 सवाल पूछे जाएंगे। फिजिक्स और केमेस्ट्री सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी जबकि मैथ्स और बायोलॉजी में अभ्यर्थियों को कोई एक विषय चुनना है। इस तरह तीनों विषयों में कुल 120 सवाल होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को सामान्य हिंदी या सामान्य अंग्रेजी में किसी एक को चुनना होगा। अभ्यर्थी इनमें से जो विषय चुनेंगे, उनमें 20 सवाल होंगे। वहीं, सामान्य ज्ञान के भी 10 सवाल आएंगे। इस तरह अभ्यर्थियों को कुल 150 सवाल हल करने होंगे।

बीकॉम- अभ्यर्थियों को हिंदी या अंग्रेजी में कोई एक विषय चुनना होगा। जो विषय चुनेंगे, उसमें 25 सवाल आएंगे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के 25 सवाल हल करने होंगे। वहीं, बाकी के 100 सवाल कॉमर्स से संबंधित होंगे और ये सभी सवाल इंटरमीडिएट स्तर के होंगे।

बीएससी होमसाइंस- अभ्यर्थियों को हिंदी या अंग्रेजी में कोई एक विषय चुनना होगा। चुने गए विषय से 25 सवाल हल करने लोंगे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के 25 सवाल आएंगे। बाकी के 100 सवाल संबंधित विषय यानी होम साइंस से संबंधित होंगे और ये सभी सवाल इंटरमीडिएट स्तर के होंगे।

बीएएलएलबी- इसमें 25 सवाल सामान्य हिंदी और 25 सवाल सामान्य अंग्रेजी यानी कुल 50 सवाल आएंगे। साथ ही सामान्य अध्ययन के 50 सवाल होंगे, जो इंटरमीडिएट स्तर के होंगे। इन 100 सवालों के अलावा 25 सवाल लीगल एप्टीट्यूड के होंगे और 25 सवाल मेंटल एबिलिटी से संबंधित होंगे। इस तरह कुल 150 सवाल होंगे।

ऑनलाइन परीक्षा देने वालों को मॉक टेस्ट का मौका
- इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक लाख 14 हजार 940 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं और इनमें से 25 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प चुना है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प भरा है, उन्हें मॉक टेस्ट में शामिल होने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट ‘www.aupravesh2019.com’ पर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट में सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और मेंटल एबिलिटी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।


पीजीएटी-1 - इसके तहत परास्नातक के परंपरागत विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 21 मई को सुबह 9.30 से 11.30 तक होगी। इसमें 50 सवाल सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी एवं मेंटल एबिलिटी के होंगे। प्रत्येक सवाल के लिए दो अंक यानी कुल 100 अंक निर्धारित होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को स्नातक अंतिम वर्ष के अपने दो विषयों में से किसी एक को चुनना होगा। विषय से 50 सवाल आएंगे। प्रत्येक सवाल चार अंक यानी कुल 200 अंक के होंगे। अभ्यर्थी चाहें तो स्नातक अंतिम वर्ष के दोनों विषय चुन सकते हैं। दोनों विषयों की अलग-अलग मेरिट बनाई जाएगी। एक विषय चुनने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा समाप्त होने के निर्धारित समय से आधा घंटे पहले छोड़ दिया जाएगा और दो विषय चुनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पूरे दो घंटे मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed