फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई कह रहा था तुम इलाहाबाद रहते हो...कवि कुमार विश्वास के गीतों पर झूमे युवा

Sun, 07 Feb 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Listeners swung to the songs of Kavi Kumar Vishwas
prayagraj news : एनसीजेडसीसी में कविता पाठ करते कवि कुमार विश्वास। - फोटो : prayagraj

येे घर बर्बाद करके इस तरह क्यों आबाद रहते हो/कोई कह रहा था तुम इलाहाबाद रहते हो...। जाने माने कवि कुमार विश्वास ने जब इस गीत को पढ़ा तो युवा झूम उठे। तालियों की बौछार और उत्साह से भरे युवाओं कई बार मंच की ओर बढ़ने की कोशिश की, उन्हें समझा-बुझा कर दीर्घा में बैठाया जाता रहा। एक के बाद एक कई शेर और गीत सुनाकर कुमार विश्वास ने हर किसी के जेहनोदिल में अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान कुमार को सुनने के लिए उत्साहित भीड़ ने कोरोना प्रोटोकाल के सारे नियमों को दर किनार कर दिया। प्रबल एकेडमी की ओर से यह काव्य संगम एनसीजेडसीसी परिसर में किया गया था। 

Listeners swung to the songs of Kavi Kumar Vishwas
prayagraj news : एनसीजेडसीसी में कविता पाठ करते कवि कुमार विश्वास। - फोटो : prayagraj

भव्य मुक्ताकाशीय मंच पर सबसे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद गणेश वंदना की सुजाता ने। इसके बाद फनकार ग्रुप के कलाकारों ने भोजपुरी लोक गीतों पर मोहक नृत्य की प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता। रात 8:20 बजे कुमार विश्वास जब मंच पर आए तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा युवाओं की खचाखच उमड़ी भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खड़े होकर उनका स्वागत किया। एक बारगी कविता के प्रति नई पीढ़ी की दीवानगी देखते बनी।

Listeners swung to the songs of Kavi Kumar Vishwas
prayagraj news : एनसीजेडसीसी में कविता पाठ करते कवि कुमार विश्वास। - फोटो : prayagraj

कवि नीलोत्पल उस समय कटरा केप्रतियोगी छात्रों से लेकर बलिया , आजमगढ़, देवरिया समेत देश के अन्य हिस्सों से यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आने वाले छात्रों के संघर्ष पर आधारित गीत पढ़ रहे थे, लेकिन हर तरफ से कुमार विश्वास को बुलाने का शोर मच रहा था। अंतत: कुमार विश्वास ने माइक संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Listeners swung to the songs of Kavi Kumar Vishwas
prayagraj news : एनसीजेडसीसी में कुमार विश्वास की कविता सुनने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj

उन्होंने कैफी आजमी और अकबर इलाहाबादी के शेर के जरिए प्रयागराज की मिट्टी को पहले नमन किया। उनकी एक-एक पंक्तियों पर लोग तालियां पीटते और दाद देते रहे। इनसे पहले युवा कवि श्लेष गौतम ने अपनी कविताओं से वाहवाही बटोरी। उनकी पंक्तियां थीं कि- बाहर भीतर के अंधियारों से अब लड़ना होगा/ नई रोशनी हवा नई संग आगे बढ़ना होगा...। संचालन ओजश्वी शर्मा ने किया।  एकेडमी के निदेशक योगेश मौर्या ने आबार जताया।

विज्ञापन
Listeners swung to the songs of Kavi Kumar Vishwas
prayagraj news : एनसीजेडसीसी में कुमार विश्वास की कविता सुनने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj

कुमार विश्वास के मंच पर आते ही शार्ट सर्किट से जले तार

कुमार विश्वास के मंच पर आने के साथ ही शार्ट सर्किट से तार जलने लगे। इससे कुछ देर के लिए साउंड सिस्टम बाधित हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने बिजली के तारों के आसपास खड़े लोगों को हटाया, लेकिन कुछ देर में ही सबकुछ दुरुस्त कर लिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed