{"_id":"56eb0fc84f1c1b66258b4b9a","slug":"liquor-mafia-attacked-police-team-injuring-three-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया का पुलिस टीम पर हमला, तीन सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया का पुलिस टीम पर हमला, तीन सिपाही घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के करछना में बृहस्पतिवार भोर में शराब के धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। तस्करों ने लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर लेकर थानेदार समेत पुलिस वालों को दौड़ाया तो वे जीप छोड़कर भाग निकले। हमलावरों ने ईंट पत्थर चलाकर पुलिस जीप तोड़ दी। इसमें तीन सिपाही भी घायल हो गए जबकि एक सिपाही की रायफल छीन ली गई। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अफसर पहुंचे तब गांव में घेरेबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी घर छोड़कर फरार हैं। इस मामले एसओ करछना की तहरीर पर 16 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी काम में बाधा, पथराव समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।
एसओ करछना को सूचना मिली थी मछहर उर्फ पुरवा गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जाती है। होली के लिए बड़े पैमाने पर शराब तैयार हो रही है। बृहस्पतिवार भोर में एसओ एके सिंह, दरोगा शैलेश सिंह, अखिलेश्वरानंद मिश्र पांच सिपाहियों के साथ मछहर गांव में दबिश देने गए। पुलिस जीप के गांव में घुसते ही खलबली मच गई। तस्करों ने हल्ला बोल दिया। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूषों ने लाठी, डंडा और ईंट-पत्थर लेकर पुलिस टीम को दौड़ा लिया। घिरे दरोगा सिपाही पीछे भागे तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। हमले में सिपाही हनुमान सिंह के पैर में पत्थर लगा और वह गिर पड़े। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
किसी तरह साथी पुलिसवाले उन्हें उठाकर भागे। सिपाही संतोष कुमार, देवेंद्र सिंह के सिर में चोट आई है। एसओ करछना भी मामूली रूप से जख्मी हैं। गांव से बाहर निकलकर पुलिस टीम ने हमले की खबर अफसरों की दी। इसके बाद खीरी, मेजा, शंकरगढ़, औद्योगिक क्षेत्र, नैनी, बारा, कौंधियारा पुलिस के साथ सीओ करछना ब्रजनंदन राय और एसपी यमुनापार पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस गांव में घुसी%