{"_id":"345c2a579225dceac084742e30e6fdf1","slug":"lipika-house-olr-all-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिका हाउस ओलर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिका हाउस ओलर ऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 409 अंकों के साथ लिपिका हाउस ओवरआल चैंपियन रहा। 378 अंक हासिल कर गीतांजलि हाउस द्वितीय, 355 अंकों के साथ चित्रा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत खिताब बालिकाओं में सीनियर वर्ग में विशाखा श्रीवास्तव, जूनियर वर्ग में भूमि मेहरोत्रा, बालकों में सीनियर वर्ग में शशांक शेखर श्रीवास्तव, जूनियर में मो. आसिर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक राजीव खन्ना ने किया। छात्रों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर ईमानदारी से खेलने की शपथ ली। दूसरे चारण में मुख्य अतिथि रहे कर्नल सुनील चतुर्वेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फुटबाल में आरिश फैज, क्रिकेट में ऐश अरोरा, वालीबाल में मानसी मिश्रा एवं राशित, खो-खो में विशाखा एवं एहराज हसन, बॉस्केटबाल में साइमा परवीन सीनियर वर्ग में जबकि जूनियर वर्ग में फुटबाल में रेहान खान, खो-खो में देवेंद्र सिंह और नियति चौहान, वैष्णवी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।