फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LIC agent was murdered due to love affair, three including main accused arrested

खुलासा : प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी एलआईसी एजेंट की हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

हंडिया में दिनदहाड़े एलआईसी एजेंट व मेडिकल स्टोर संचालक अब्दुल कलाम आजाद की हत्या के मामले में पुलिस ने गिर्दकोर्ट निवासी मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह (23), आदित्य सिंह (21) और एक नाबालिग को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
LIC agent was murdered due to love affair, three including main accused arrested
एलआईसी एजेंट के हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया में दिनदहाड़े एलआईसी एजेंट व मेडिकल स्टोर संचालक अब्दुल कलाम आजाद की हत्या के मामले में पुलिस ने गिर्दकोर्ट निवासी मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह (23), आदित्य सिंह (21) और एक नाबालिग को पकड़ लिया है। पेट्रोल पंप संचालक का बेटा व मुख्य साजिशकर्ता शिवा सिंह समेत तीन आरोपी फरार हैं। तीनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। प्रेम प्रसंग के चलते अब्दुल की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि अब्दुल कलाम की हत्या के बाद सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला अभिषेक का अब्दुल कलाम की बेटी से प्रेम प्रसंग था। पिता को यह बात नागवार गुजरी जिससे दोनों के बीच दुश्मनी हो गई।
विज्ञापन

अभिषेक ने अपने दोस्त शिवा सिंह को यह बात बताई तो उसने अब्दुल को मरवाने की साजिश रची। इसके बाद शिवा ने अपने तीन दोस्तों को पांच हजार रुपये देकर अब्दुल को मारने का प्लान बनाया। पिछले दो माह से रेकी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जुलाई को मौका मिलने पर छह आरोपियों ने हंडिया के धनंजैया नहर पुलिया के पास अब्दुल को पकड़कर बैट व स्टंप से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। लेकिन इनकी बाइक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


बीएससी का छात्र है अभिषेक

एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि अभिषेक हंडिया के एक कॉलेज से बीएससी कर रहा है। पिछले कई साल से उसका और अब्दुल की बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना में प्रयुक्त बैट को भी को भी बरामद कर लिया गया है। फरार चल रहे आरोपी भदोही दुर्गागंज के रहने वाले हैं। वहीं, पकड़े गए सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार शाम न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed