{"_id":"57b4be954f1c1ba2506ebef9","slug":"level-rise-flooding-blocked-the-increase-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते जलस्तर, जलजमाव, जाम ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते जलस्तर, जलजमाव, जाम ने बढ़ाई मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शहरियों के लिए बुधवार मुसीबतों भरा दिन रहा। नदियों के बढ़ते जलस्तर से घरों में घुसे पानी, तेज बारिश से जलजमाव और तकरीबन हर सड़क पर जबर्दस्त जाम परेेशानी का सबब बना। बीते दो दिनों से पांच सेंटी मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा और यमुना से बुधवार को हालत और बदतर हो गए। कछारी और निचले इलाकों में बने घरों में पानी घुसा तो लोगों ने अपना सामान ऊपरी मंजिल पर रखना या हटाना शुरू कर दिया। तमाम लोगों ने तो अपने रिश्तेदारों के घरों में पनाह ली।
तटीय इलाकों से इतर शहरियों को जलभराव और जाम जैसी मुसीबतों से भी जूझना पड़ा। कुछ ही घंटों की तेज बारिश से ज्यादातर इलाकों की सड़कें तालाब बन गईं। ममफोर्डगंज में एमआईजी कॉलोनी, एमजी मार्ग, एसपी मार्ग, नवाब यूसुफ रोड समेत कीडगंज, कोठापार्चा, अतरसुइया, मीरापुर, मुट्ठीगंज, बहादुरगंज, लीडर रोड, काटजू रोड, नखास कोहना, खुल्दाबाद आदि में सड़कों पर जलभराव से राहगीर परेशान रहे। निरंजन पुल के नीचे जलभराव से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
जलभराव से शहर में जगहृ-जगह ऐसा जाम लगा कि सड़कों पर दो पहिया, चार पहिया वाहन रेंगते रहे। पानी टंकी चौराहा, नवाब युसूफ रोड, लीडर रोड, जीटी रोड पर चौफटका तक जाम में फंसी गाड़ियां को थोड़ी दूर का फासला तय करने में घंटों लगे। जाम का ऐसा ही हाल जानसेनगंज से लेकर साऊथ मलाका, घंटाघर, सिविल लाइंस में फायर ब्रिगेड चौराहा, बैरहना, बाई का बाग, रामबाग आदि इलाकों में भी रहा।