फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Letter written to Hindu women for support of CAA

सीएए के समर्थन के लिए हिंदू महिलाओं को लिखा खत

Thu, 20 Feb 2020 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Letter written to Hindu women for support of CAA
Letter written to Hindu women for support of CAA - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना लगातार 39वें दिन जारी रहा। बुधवार को धरनारत महिलाओं ने हिंदू बहनों को पत्र लिखकर इस लड़ाई में सहयोग की अपील की। पत्र के माध्यम से उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करने के साथ भाजपा पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्क में लाइब्रेरी भी चलाई जा रही है, जहां सीएए-एनआरसी, स्वतंत्रता आंदोलन आदि से संबंधित साहित्य वितरित किए गए। इसके अलावा महिलाओं को मुफ्त कानूनी सलाह भी दी गई। सीएए के विरोध में अलग-अलग मोहल्लों से महिलाओं का जुलूस पहुंचने और संबोधन का क्रम भी देर रात तक जारी रहा। अटाला, करेली, बमरौली, नीमसराय आदि मोहल्लों से महिलाओं ने जुलूस निकाला और धरने में शामिल हुईं। धरने के दौरान सारा अहमद, सबीहा मोहानी, इरशाद उल्ला, सै.मो.अस्करी, इफ्तेखार अहमद मंदर, मो.शारिक, तारीक खान आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

आज लगाई जाएगी शरबत की सबील
धरना स्थल मंसूर अली पार्क में बृहस्पतिवार शाम सात बजे से शुक्रवार तक हजरत इमाम हुसैन की याद में शरबत की सबील लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed