फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leopard headed towards Saidabad

Prayagraj News: सैदाबाद की ओर निकला तेंदुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard headed towards Saidabad
ग्रामीणों और वन विभाग के लिए सिरदर्द बना तेंदुआ मंगलवार की रात सुदनीपुर कला गांव से सैदाबाद के चौरा बडेरा गांव पहुंच गया। सुबह वन विभाग को सूचना मिली तो जिला वन अधिकारी अरविंद यादव के नेतृत्व में टैंकुलाइजर विशेषज्ञ डॉ. नासिर के साथ वन कर्मियों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

सोमवार को सुदनीपुर कला गांव पहुंचे तेंदुए ने बकरी के बच्चे को मुंह में दबोच लिया था लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने छोड़ कर भाग गया था। वन विभाग ने जाल, पिंजड़ा लगाकर फंसाने का प्रयास किया पर हाथ नहीं आया। मंगलवार को सैदाबाद के गांव के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात में कोई बड़ा जानवर जाता दिखाई दिया। अंधेरा होने की वजह से तस्वीर साफ नहीं आई।
विज्ञापन

रेंजर फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम गांव में पहुंच गई और सर्च किया गया पर तेंदुआ नजर नहीं आया है। गंगा के किनारे कछारी क्षेत्र होने के कारण काफी दूर तक बड़ी झाड़ियों का जंगल है जिससे खोजने में दिक्कत हो रही है। यहां भी तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल के साथ तीन पिंजड़ा लगाया गया है, जिसमें बकरी का बच्चा बांधा जाएगा। उधर सुदनीपुर कला गांव में भी जाल के साथ एक पिंजड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed