फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekpalon the strike , affecting flood relief

लेखपालों ने की हड़ताल, बाढ़ राहत कार्य प्रभावित

Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के लेखपाल मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। उनकी हड़ताल से बाढ़ राहत कार्य प्रभावित होने लगा है। बाढ़ राहत के तहत सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लेखपालों की दी गई हैं। लेखपालों के कामकाज ठप कर देने से राहत शिविरों और बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन वितरण समेत कई काम प्रभावित हुए हैं। लेखपालों की हड़ताल 29 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिले भर के लेखपाल मंगलवार कामकाज ठप मंगलवार सुबह तहसील सदर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि लेखपाल संवर्ग में एसीपी की विसंगति को दूर किया जाए, लेखपाल का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक और शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे 2800 रुपये किया जाए। लेखपाल संवर्ग का कैडर पूर्ववत जनपद स्तरीय करते हुए स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए। पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति की जाए और राजस्व परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप नियमावली में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्या राम सिंह यादव और और जिला मंत्री राजाराम प्रजापति के नेतृत्व में धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि इन मांगोें को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। 29 अगस्त तक हड़ताल रहेगी और 30 अगस्त को सभी लेखपाल विधान भवन घेराव के लिए लखनऊ जाएंगे। फिलहाल लेखपालों की हड़ताल से बाढ़ राहत कार्य प्रभावित होने लगा है। लेखपालों को नौकाओं के संचालन, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। हड़ताल के कारण ये सभी काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed