फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal strike to be continue

निलंबित लेखपालों को मिला नोटिस, हड़ताल जारी

Sat, 21 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal strike to be continue
Lekhpal strike to be continue - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। हड़ताल की अगुवाई करने वाले लेखपाल संघ के 10 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को संबंधित तहसीलों में नोटिस पहुंच गया। प्रशासन की ओर से अब तहसील स्तर के 10 पदाधिकारियों को निलंबित करने की तैयारी है। इसके अलावा इन्हें बर्खास्त करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-दो दिनों में इसका आदेश भी जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इसके विपरीत प्रशासन की सख्ती तथा कार्रवाइयों के बावजूद लेखपाल पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। आठ सूत्रीय मांग को लेकर उनकी हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के समर्थन में बड़ी संख्या में लेखपाल कलक्ट्रेट परिसर में जुटे और धरना में शामिल हुए। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने मांग पूरी होने तथा लेखपालों पर हुई कार्रवाई वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। हड़ताल में संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर, विवेकानंद त्रिपाठी, अवनीश पांडेय, राकेश यादव, मुन्नी लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा बैठक स्थगित
एनआरसी के मुद्दे पर तनाव को देखते हुए शनिवार को होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। संयुक्त विकास आयुक्त शिव कुमार पांडेय ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed