फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal's father had threatened, both will be killed if they stay together

पिता ने धमकाया था, साथ रहे तो दोनों मरेंगे

Mon, 25 Nov 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal's father had threatened, both will be killed if they stay together
प्रयागराज। प्रेम विवाह करने वाली फूलपुर में तैनात लेखपाल दिव्या सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में रविवार को एक और खुलासा हुआ। सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमेें लेखपाल का आरोपी पिता युवक की बहन से बात करते हुए सुनाई पड़ रहा है। इसमेें वह धमकाते हुए अपनी बेटी व उसके प्रेमी के बारे में कहता है कि अगर साथ रहे तो दोनों ही मारे जाएंगे।
विज्ञापन

मूल रूप से फतेहपुर खागा के कुसुम्भा अहमदपुर की रहने वाली फूलपुर मेें तैनात लेखपाल दिव्या ने एक दिन पहले एसएसपी को शिकायती पत्र देकर ऑनर किलिंग का खतरा बताया था। आरोप लगाया था प्रेम विवाह करने के बाद से उसके पिता संतोष सिंह उसे व उसके पति अभय मिश्रा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रविवार को इस मामले से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कथित तौर पर इसमें आरोपी पिता व लेखपाल के पति की बहन के बीच बातचीत हो रही है।इसमें आरोपी पिता यह कहते हुए सुनाई देता है कि वह किसी भी हालत में अपनी बेटी को अभय के साथ नहीं रहने देगा। वह यह भी कहता है कि अगर साथ रहे तो दोनों ही मारे जाएंगे। वह यह भी कहता है कि मेरा सबकुछ चला गया और अब मैं आपके भाई को मार दूंगा। मेरे पास इसके सिवाय कोई चारा नहीं है। 9.59 सेकंड की बातचीत के इस ऑडियो में आरोपी पिता यह भी कहता है कि वह किसी भी हालत में दोनों को साथ नहीं रहने देगा। फोन पर हुई बातचीत में महिला लेखपाल ने यह स्वीकार किया कि ऑडियो उनके पिता का है। लेकिन उन्होंने तनाव के चलते ऐसी बातें कहीं। बताया कि फिलहाल वह जहां भी हैं, सुरक्षित हैं। उधर फूलपुर पुलिस का कहना है कि फिलहाल महिला लेखपाल से उसका संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed