फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal accused of taking bribe of Rs 5 lakh, DM suspends him

Prayagraj News: लेखपाल पर पांच लाख रिश्वत लेने का आरोप, डीएम ने किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of taking bribe of Rs 5 lakh, DM suspends him
संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते की जिलाधिकारी। प्रशासन
संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को डीएम मनीष कुमार ने काम कराने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित कर दिया। साथ ही एडीएम सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

ग्राम हटवा तहसील सदर निवासी अबु हुजैफा ने शिकायत की थी कि लेखपाल सुशील शुक्ला ने प्रार्थी से उनकी जमीन की पुनः माप कराकर अराजी कब्जा मुक्त कराने से संबंधित कार्य कराने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए लेकिन प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। मांगने पर लेखपाल ने पैसा वापस नहीं किए और फोन भी उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र को जांच करने और लेखपाल सुशील शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आए हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह, तहसीलदार अनिल पाठक, परियोजना निदेशक भूपेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा, जिला पंचायतराज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed