फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lecturer's niece found hanging inside the house

लेक्चरर की भतीजी घर के भीतर फांसी पर लटकी मिली

Tue, 01 Jun 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jun 2021 08:32 PM IST
सार

  • दारागंज की घटना, खुदकुशी की जताई जा रही आशंका

विज्ञापन
Lecturer's niece found hanging inside the house
prayagraj news : छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

दारागंज में राजकीय इंटर कॉलेज की लेक्चरर रीता यादव की भतीजी अंजू यादव (22) घर के भीतर फांसी पर लटकी मिली। वह मौसा-मौसी के घर पर रहकर बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। दोपहर में हुई घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है लेकिन उसका यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


मूल रूप से सुल्तानपुर की रहने वाली अंजू के पिता अशोक यादव पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके साढ़ू विजय यादव भदोही में पंचायती राज विभाग में अधिकारी हैं जबकि विजय की पत्नी रीता यादव शहर स्थित जीआईसी में लेक्चरर हैं। पुलिस के मुताबिक, रीता व विजय ने बताया कि पिछले छह साल से अंजू उनके साथ रहकर ही पढ़ाई करती थी। मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और फिर बाहर नहीं आई। दोपहर में वह उसे बुलाने पहुंची तो कमरा भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन


कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांका। जिस पर  वह फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर दाखिल हुई। लेकिन तब तक अंजू की मौत हो चुकी थी। घरवालों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि  मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed