फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leave all work, first do the poll

छोड़ो सब काम, पहले करो मतदान

Thu, 02 May 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Leave all work, first do the poll
Aparajita
बच्चों-महिलाओं ने बुधवार को अल्लापुर में नृत्य, क्विज, पोस्टर, चित्रकला, भाषण और मेहंदी प्रतियोगिताओं के जरिए प्रयागराज में शत प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूकता संदेश दिया। महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में वोट फॉर इंडिया के स्लोगन से हथेलियां सजाईं। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से वोट फॉर इंडिया के स्लोगन को उकेरा। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में यह जागरूकता मुहिम सिविल लाइंस स्थित साईं दर्शन अपार्टमेंट में चलाई गई। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लोगों ने शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन


संगम लिंक अपार्टमेंट में चित्रकला के अलावा क्विज एवं डांस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ श्रीवास्तव, यशी गुप्ता, यशी श्रीवास्तव, आदित्य कंसल, दक्षिता मिश्रा, सानवी, आराध्या वर्मा, शिवांगी पांडेय, यश मिश्रा, अक्षत, चिन्मय, शुभेंदु मिश्रा, अश्लेषा श्रीवास्तव, प्रियांशी ने भाग लिया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में सुनीता वर्मा, सुनीता दुबे, अर्चना श्रीवास्तव, रीतिका, राधा, नीति, सोनी, मीनू, सावित्री, ममता, नीलम, चारू ने मतदान महादान के संदेशों से हथेलियां रचाईं।
विज्ञापन


स्विप से जुड़े शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव व अपर्णा बाजपेयी के अलावा समाजसेविका डॉ. रश्मि शुक्ला ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। इस मौके पर हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक धर दुबे, सचिव अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शुभेंदु मिश्रा, कोषाध्यक्ष नेहा सक्सेना, डॉ. संजय तिवारी, समता तिवारी, लखन लाल शिवहरे, मोहित सक्सेना, उग्रसेन सिंह तोमर, ने शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed