{"_id":"686d7dd00c4627b6a8046015","slug":"lawyers-allegation-got-his-son-beaten-up-in-police-station-by-a-professional-criminal-meerganj-news-c-4-bly1015-678201-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वकील का आरोप- पेशेवर अपराधी से बेटे को थाने में पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वकील का आरोप- पेशेवर अपराधी से बेटे को थाने में पिटवाया
Wed, 09 Jul 2025 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। स्थानीय अधिवक्ता ने मंगलवार को पेरोल पर छूटे एक अपराधी पर थाने में घुसकर उनके बेटे व उसके दोस्त को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पर भी निशाना साधते हुए एसएसपी से शिकायत की गई है। मामले में एसएसपी ने एसपी उत्तरी को जांच सौंपी है।
मोहल्ला अंसारी शाही रोड निवासी अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि 28 जून को उनका बेटा सिद्धार्थ प्रताप सिंह अपने बाग के पास एक दोस्त अंकित के घर के दरवाजे पर बैठा था। उसी मोहल्ले का विजय सिंह और उसका बेटा गोलू सिंह आकर उनके बेटे सिद्धार्थ और अंकित को पीटने लगे। ये लोग दोनों को पीटते हुए थाना ले गए। वहां विजय सिंह ने थाना प्रभारी को अपना रिश्तेदार बताकर दोनों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
रात में फिर इन लोगों ने दोनों को लात घूंसों से पीटा। शाम को उनके बेटे का शांतिभंग में चालान कर दिया जबकि अंकित को थाना से ही छोड़ दिया। आरोप है कि विजय सजायाफ्ता है और हाईकोर्ट से पेरोल पर छूटा हुआ है। वह थाना प्रभारी को अपना रिश्तेदार बताता है। अधिवक्ता ने अपने पूरे परिवार को खतरा बताया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा को जांच सौंपी है। थाना प्रभारी ने आरोप निराधार बताए। कहा कि दो सौ किमी दूर तक उनका कोई रिश्तेदार नहीं है।
विज्ञापन
-- --
- इस तरह की कोई जांच अभी हमें नहीं मिली है। जांच आएगी तो पूरे प्रकरण का पता कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी जाएगी। - मुकेश मिश्रा, एसपी उत्तरी