फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawsuit against the prisoner

जेल वार्डर हत्याकांड: बेटे ने बंदीरक्षक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 4 हिरासत में

Sat, 29 Dec 2018 01:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit against the prisoner
Jail Warder Murder

जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के बेटे ने जेल के बंदीरक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे का आरोप है कि उसके साथ हरिनारायण का विवाद हुआ था और उसने देख लेने की धमकी दी थी। वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में गुरुवार रात दबिश देती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने चार बदमाशों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम शहर में दुस्साहस का परिचय देते हुए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी खरीद रहे प्रधान बंदीरक्षक लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के पुरहिया गांव निवासी हरिनारायण त्रिवेदी (56) पुत्र स्व. उमाशंकर त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद गुरुवार रात दस बजे से साढ़े बारह बजे तक आईजी, एसपी के साथ ही एसटीएफ और कई थानों की फोर्स ने जेल के एक-एक बैरक को खंगाल डाला। इस दौरान बैरकों में कुछ आपत्तिजनक सामान मिला, लेकिन हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने कुछ दिनों पहले जेल से जमानत पर छूटे चार बदमाशों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की हत्या के मामले में डिप्टी जेलर अवधेश कुमार राय ने जहां दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं प्रधान बंदी रक्षक के पुत्र प्रेमशंकर द्विवेदी ने शुक्रवार को जेल के बंदीरक्षक संतलाल मिश्रा पर हत्या कराने का संदेह जताते हुए तहरीर दी। बेटे का आरोप है कि जेल के बंदीरक्षक संतलाल मिश्र से ड्यूटी लगाने को लेकर उसके पिता का विवाद हुआ था। जिसके बारे में पिता ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी थी। उसने हत्या कराने की धमकी भी दी थी। नगर कोतवाल ने बताया कि बंदीरक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी- एसपी

इस मामले में प्रतापगढ़ एसपी एस आनंद का कहना है कि, जेल के प्रधान बंदीरक्षक के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। छापामारी चल रही है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।  

प्रेमकुमार ने बताया कि उनके पिता की हत्या जेल प्रशासन व बंदियों की मिलीभगत से हुई है। पहले भी उनकी हत्या की कोशिश की जा चुकी थी। प्रेम के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान पिता नियम व कानून के बहुत ही सख्त थे। बंदियों से मुलाकात के दौरान आपत्तिजनक व प्रतिबंधित वस्तुओं को जेल में वर्जित सामान जैसे मोबाइल आदि किसी को भी नही ले जाने देते थे। इसके कारण कुछ लोग उनसे चिढ़े रहते थे। इसी वजह से उनकी हत्या हुई है।

जेलरोड क्रासिंग के पास प्रधान बंदीरक्षक की हत्या कर भागते समय दोनों आरोपी एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। एसपी ने घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर डाल दी। उन्होंने कहा है कि हत्यारोपियों के बारे में सुराग देते हुए उन्हें पकड़वाने में पुलिस की मदद करने वाले को 50 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed