{"_id":"5b4d014c4f1c1b3b748b53db","slug":"late-waiting-for-admission-to-ba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में दाखिले के लिए देर तक लगी रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में दाखिले के लिए देर तक लगी रही लाइन
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए में दाखिले के लिए सोमवार को प्रवेश भवन में देर रात तक लाइन लगी रही। ऑनलाइन काउंसलिंग करा चुके ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को सोमवार को अभिलेखों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था। कुल 510 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराया। काउंसलिंग देर रात तक जारी रही और प्रवेश भवन में अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थिति नियंत्रण में रहे, सो लाउडस्पीकर के जरिये प्रवेश के लिए पहुंचने अभ्यर्थियों से लगातार संवाद किया जाता रहा। देर रात तक चार सौ से अधिक अभ्यर्थियों को दाखिले दे दिए गए।
बीए में प्रवेश के लिए मंगलवार को भी ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही बीएएलएलबी में भी प्रवेश के लिए अभिलेखों का सत्यापन होगा। सोमवार केवल बीए में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अभिलेखों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था लेकिन इसमें सामान्य वर्ग के वे अभ्यर्थी भी शामिल हो गए, जो पिछले दिनों ऑनलाइन काउंसलिंग कराने के बाद अभिलेखों का सत्यापन नहीं करा सके थे। उनके पहुंचने से अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक हो गई। सुबह 9.30 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी देर रात तक लाइन में लगे रहे। अव्यवस्था के कारण बीच-बीच में हंगामे की स्थिति भी उत्पन्न हुई। बहुत से ऐसे अभ्यर्थी भी थे, जो तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन काउंसलिंग नहीं कर सके, सो उनकी काउंसलिंग ऑफलाइन हुई और उनसे फॉर्म भरवाए गए। ऑनलाइन फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। ऐसे में अभिलेखों के सत्यापन के बाद सभी अभ्यर्थियों की फीस ऑफलाइन जमा की गई और इसी वजह से देर तक प्रवेश भवन में अभ्यर्थियों की लाइन लगी रही।