फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   last snan parv on Kumbh all shivalaya full on devotees crowd

कुंभ के अंतिम स्नानपर्व पर शिवालयों में सुबह से ही हो रहा दर्शन-पूजन और अभिषेक

Mon, 04 Mar 2019 08:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Mar 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
last snan parv on Kumbh all shivalaya full on devotees crowd

कुंभपर्व के छठे और अंतिम स्नानपर्व महाशिवरात्रि पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाकर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कुंभ क्षेत्र के विभिन्न शिविरों सहित शिवालयों में भी महारुद्राभिषेक, शिव सहस्रार्चन, शिवस्रोत पाठ चल रहे हैं। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए मनकामेश्वर, नागवासुकि, तक्षकेश्वर महादेव सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में खास तैयारियां की गईं हैं। दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ जुटेगी सो मंदिर समितियों की ओर से बैरिकेडिंग करके महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मंदिरों को बिजली की झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शिव भजनों से भी शिवालय गुलजार हो रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य जमावड़ा यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर में लगा है। यहां बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा एवं प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य व्यवस्थापक श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के मुताबिक भोर में पौने चार बजे महाआरती के बाद चार बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। पूरे दिन दर्शन-पूजन के बाद रात नौ बजे से चार पहर का अभिषेक होगा और यह सिलसिला मंगलवार की सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इससे पहले रात्रि में महादेव का चांदी और सवा कुंतल फूलों से मनोहारी शृंगार किया जाएगा।नागवासुकि के मुख्य पुजारी श्यामधर त्रिपाठी ने बताया कि पूजन दर्शन के अतिरिक्त मंदिर परिसर में महारुद्राभिषेक भी भोर से ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदोष काल में इसकी संख्या बढ़ेगी। वहीं तक्षकतीर्थ के पीठाधीश्वर रविशंकर के मुताबिक शृंगार की अवधि को छोड़कर भोर से लेकर पूरी रात तक दर्शन, पूजन एवं अभिषे का क्रम जारी रहेगा। दोनों ही मंदिरों में मध्य रात्रि से महामृत्युंजय जप भी आरंभ होकर भोर तक चलेगा। इसी क्रम में सोमेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, शिवकोटि, अखिलेश्वर महादेव, जानसेनगंज स्थित दरवेश्वर महादेव मंदिर, ललिता पीठ में पारदेश्वर महादेव, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के शिव मंदिर, पानी टंकी शिव मंदिर, हनुमत निकेतन के ज्योतिर्लिंगों सहित मुट्ठीगंज स्थित भोलेगिरि मंदिर, खुल्दाबाद शिवाला, कीडगंज, कटरा, बलुआघाट के शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक और महारुद्राभिषेक केअनुष्ठान भोर से लेक रात तक जारी रहेंगे। मंदिर समितियों और समाजसेवी संस्थाओं की ओर से समष्टि भंडारे भी दोपहर बाद से आरंभ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed