फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Large scale transfer of judges in Uttar Pradesh

UP: यूपी में बड़े पैमाने पर जजों का तबादला, हाईकोर्ट के आदेश पर 582 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर

Sun, 30 Mar 2025 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Mar 2025 10:09 PM IST
सार

कानपुर नगर में 11 नए अपर जिला जज, नौ सिविल जज सीनियर डिवीजन और तीन सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी चार्ज संभालेंगे जबकि यहां से 13 अपर जिला जज और सात सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Large scale transfer of judges in Uttar Pradesh
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार को बड़े पैमाने पर जजों का तबादला किया गया है। हाईकोर्ट ने 236 अपर जिला जज, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन व 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक तबादला सूची जारी कर दी है हालांकि इन न्यायिक अधिकारियों को कब तक चार्ज छोड़ना है, इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कानपुर नगर में 11 नए अपर जिला जज, नौ सिविल जज सीनियर डिवीजन और तीन सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी चार्ज संभालेंगे जबकि यहां से 13 अपर जिला जज और सात सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी स्थानांतरित कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो गए हैं और बाकी चारों न्यायाधीशों का स्थानांतरण हो जाने से पारिवारिक न्यायालय की सभी अदालतों में न्यायाधीश बदल जाएंगे।

विज्ञापन


बाराबंकी से राजीव महेश्वरम, बरेली से राकेश त्रिपाठी, फिरोजाबाद से पीयूष सिद्धार्थ, गोंडा से राजबहादुर रामदेव यादव, जौनपुर से विजय कुमार गुप्ता, लखीमपुर खीरी से सुभाष सिंह, मथुरा से राकेश सिंह, मुरादाबाद से रघुबर सिंह, प्रयागराज से रश्मि सिंह और लखनऊ से कल्पना व शुची श्रीवास्तव को कानपुर नगर भेजा गया है। कानपुर नगर से पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश आलोक कुमार को कौशांबी, रेखा सिंह को मुजफ्फरनगर, शगुर पवांर को बुलंदशहर और शिखारानी जायसवाल को देवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही अपर जिला जज परमेश्वर प्रसाद को कुशीनगर, रघुवीर सिंह राठौर को प्रतापगढ़, सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी को मैनपुरी, श्रद्धा त्रिपाठी को कौशांबी, सुरेंद्र पाल सिंह को बदायूं, विकास गोयल को आगरा, योगेश कुमार को बुलंदशहर, राम अवतार प्रसाद को गाजीपुर, शुभी गुप्ता को अलीगढ़ भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed