फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lakhs of rupees were stolen from the house of a teacher couple in front of the High Court

प्रयागराज : हाईकोर्ट के सामने शिक्षक दंपती के घर से लाखों की चोरी, लॉकर तोड़कर नकदी और गहने भी उड़ाए

Mon, 11 Sep 2023 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 03:17 PM IST
सार

डॉ. ऋतुराज श्रीवास्तव कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष हैं। उनका घर इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर नौ के सामने है। डॉ. ऋतुराज श्रीवास्तव पत्नी के साथ लखनऊ गए हैं। घर में ताला बंद है। रविवार की रात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए।

विज्ञापन
Lakhs of rupees were stolen from the house of a teacher couple in front of the High Court
हाईकोर्ट के सामने शिक्षक के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने डिग्री कॉलेज के शिक्षक दंपती के घर से लाखों रुपये के कीमती सामानों के साथ ही लॉकर तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई तो सन्न रह गए। पुलिस ने मामले की छानबीन की। डॉग स्क्वॉयड और फील्ड यूनिट ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया।

विज्ञापन


डॉ. ऋतुराज श्रीवास्तव कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष हैं। उनका घर इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर नौ के सामने है। डॉ. ऋतुराज श्रीवास्तव पत्नी के साथ लखनऊ गए हैं। घर में ताला बंद है। रविवार की रात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखा कीमती सामान समेट लिया। साथ ही लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई तो लोग सन्न गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed