फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lackness of medical equipments in th market

मेडिकल उपकरणों की कमी

Mon, 06 Apr 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
lackness of medical equipments in th market
लॉक डाउन की वजह से थोक और फुटकर मेडिकल स्टोर पर सर्जिकल उपकरणों की कमी हो गई है। इसमें एग्जामिनेशन ग्लव्स, डायलिसिस फ्लूड, भाप देने वाली मशीन जैसे उपकरण शामिल हैं। कारोबारियों का कहना है कि अगर सप्ताह भर तक समस्या ना सुलझी और कोरोना के संदिग्ध बढ़ते गए तो परेशानी काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में तमाम सर्जिकल उपकरण दिल्ली एवं मुंबई से आते हैं। कारोबारी कहते हैं कि मेडिकल उपकरण ड्रग एक्ट में नहीं आते। इस वजह से ट्रांसपोर्टरों को इसके पास भी नहीं मिल पा रहे हैं। थोड़ा बहुत माल जो लॉकडाउन के पहले आया वह वह या तो खत्म हो गया है या खत्म होने की कगार पर कुछ दुकानों में है। अगर यही हालत रही तो सप्ताह भर में मेडिकल उपकरणों की सप्लाई भी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। सर्जिकल उपकरण के फुटकर कारोबारी गोपाल जी मालवीय ने बताया इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत एग्जामिनेशन ग्लब्स, डायबिटीज जांचने की किट, कोविड-19 डिटेक्शन किट, डिस्पोजल नी कवर, थर्मामीटर, डिस्पोजल कैप, डिस्पोजल गाउन, डिस्पोजल थ्री प्लाई फेस मास्क, नी बैंड आदि की है। कुछ थोक कारोबारियों के यहां इसमें से तमाम उपकरण अब सीमित संख्या में ही रह गए हैं।
विज्ञापन

प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री लालू मितल ने बताया की प्रयागराज से ही कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट आदि जिलों के लिए भी सर्जिकल उपकरण जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से माल ना आने की वजह से बाहरी जिलों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। शहर की भी तमाम दुकानों से सर्जिकल उपकरण तकरीबन खत्म हो चुके हैं। व्यापारी कंपनियों को आर्डर कर रहे हैं लेकिन, दिल्ली मुंबई आदि से माल नहीं आ पा रहा है। जबकि शहर में जिस तरह से कोरोना संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, उससे सर्जिकल उपकरणों की खपत ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों के ग्लब्स इस्तेमाल से भी बड़ी समस्या: शहर में आम लोगों द्वारा भी एग्जामिनेशन ग्लब्स के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से भी इसकी किल्लत हुई है। इस बीच डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन मिलने में भी समस्या आ रही है। जीरो रोड स्थित संगीता मेडिकल के संचेत गोयल ने बताया कि आपूर्ति बंद होने से कुछ जरूरी दवाओं की किल्लत बढ़ गई है। डायबिटीज के मरीजों को दी जाने वाली इंसुलिन भी बाजार में कम आ रही है। पेरासिटामोल की खपत भी बढ़ी है। सर्दी जुकाम की दवाओं के साथ और कफ सिरप की भी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed