फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   labourers came to city from mumbai in lockdown

मजदूर मुंबई से चले आए शहर

Tue, 28 Apr 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
labourers came to city from mumbai  in lockdown
लॉकडाउन में दूर-दराज के राज्यों में फंसे लोगाें का घरों की ओर रवाना होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी मुंबई से चलकर सिद्धार्थनगर जा रहे ऐसे एक दर्जन युवक शहर से होकर गुजरते मिले। फिलहाल नजर पड़ने पर पुलिस ने इन्हें केपी कॉलेज स्थित सेंटर में क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले जावेद, अमित, प्रमोद व उनके एक दर्जन साथी काम के सिलसिले में मुंबई में रहते थे। लॉकडाउन के बाद एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया। इसके बाद भी काम शुरू होने की उम्मीद नहीं दिखाई दी। ऐसे में घर के लिए निकल पड़े। साधन नहीं मिला तो रास्ता तय करने के लिए मालवाहकों का सहारा लिया। काफी दूरी अपने कदमों के सहारे तय की। सोमवार दोपहर सभी ट्रक के जरिए चाकघाट पहुंचे और फिर वहां से पैदल ही शहर के लिए चल दिए।
विज्ञापन

थकान होने पर केपीयूसी के सामने बैठकर सभी आराम कर रहे थे तभी पुलिस की नजर पड़ी। जिसके बाद सभी को केपी कॉलेज में बने सेंटर में भेजकर क्वारंटीन कराया गया। युवकों ने यह भी बताया कि रोजगार खत्म होने पर मुंबई से निकलने वाला उनका इकलौता समूह नहीं। यूपी से गए सैकड़ों युवक वहां से अपने-अपने घरों के लिए चल दिए हैं। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सभी को क्वारंटीन सेंटर में भेजकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed