{"_id":"697d167de53602ba94041c87","slug":"laborer-found-dead-in-room-under-suspicious-circumstances-naini-news-c-407-1-ggp1003-10620-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला मजदूर
Sat, 31 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव कमरे में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मुंगरा बादशाहपुर स्थित मायके में रह रही पत्नी को जानकारी हुई तो वह बदहवास हो गई। बताया गया कि 10 दिन पहले ही मृतक की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था।
उक्त गांव निवासी जितेंद्र सिंह भारतीया उर्फ बउआ (27) पुत्र राम सिंह भारतीया मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो पिता उसे बुलाने गए। कमरे का दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो जितेंद्र कमरे में मृत पड़ा था और उसके गले में काला निशान पड़ा था। परिजनों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र की पत्नी शालू अपने मायके बनगांव, तरहटी थाना मुंगरा बादशाहपुर में थी। वहां दस दिन पहले उसने बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन, पति की मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं। वह नवजात व डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ ससुराल पहुंची। मृतक जितेंद्र दो भाइयों में छोटा था। एसओ सरायइनायत संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथय दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।