{"_id":"69c1a95b0a7acf81f3047730","slug":"laborer-dies-after-falling-from-tractor-accused-of-throwing-body-allahabad-news-c-407-1-nan1005-12692-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, शव फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, शव फेंकने का आरोप
Tue, 24 Mar 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबाबू पटेल (35) पुत्र रामतीर्थ निवासी अकोढ़ा गांव के रूप में हुई है। वह भट्ठे पर मजदूरी करता था। ग्रामीणों का आरोप है कि भट्ठा संचालक ने मामले को दबाने के प्रयास में अपने निजी वाहन से मृतक के शव को सोनाई-अकोढ़ा मार्ग स्थित नहर के पास फेंक दिया।
रामबाबू पटेल शुक्रवार को ईंट लदे ट्रैक्टर के साथ गौरा गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गौरा गांव स्थित मोरी के पास पहुंचा कि अचानक उसे चक्कर आ गया और वह ट्रैक्टर से गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने तत्काल इसकी सूचना भट्ठा मालिक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।