{"_id":"5ebeea1d2f49452e2a57f70c","slug":"lab-technician-transition-to-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब तकनीशियन के संक्रमण में आने से खतरा स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब तकनीशियन के संक्रमण में आने से खतरा स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा
Sat, 16 May 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 May 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
corona lab in mln medical college prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर पर तैनात लैब तकनीशियन के संक्रमण में आने से खतरा स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया है। उधर, सैदाबाद के प्रधानपति के संक्रमित होने से मामला गंभीर हो गया है। उतरांव के टिकरी गांव का कोरोना पॉजिटिव युवक भी टैक्सी से मुंबई से लौटा है। उसके दो साथी तो क्वारंटीन हैं जबकि, एक रिश्तेदार का पता नहीं है।
कहा जा रहा है कि लैब तकनीशियन पैसिव क्वारंटीन के दौरान भी अपने घर पहुंच जाता था। इसके साथ ही वह कालिंदीपुरम में तैनात डॉक्टर, अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के भी संपर्क में आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डर है कि कहीं उसके संपर्क में आने वाला स्वास्थ्य विभाग के अफसर के कई अफसर न संक्रमण की चपेट में आ जाएं। हालांकि, कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय कहते हैं कि वो ड्यूटी के दौरान एक्टिव क्वारंटीन में था जबकि, ड्यूटी के बाद पैसिव क्वारंटीन में चला गया था। उसकी क्वारंटीन अवधि अभी पूरी नहीं हुई थी।
उधर, प्रधानपति के संक्रमित कैसे हुआ इसका भी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। सैदाबाद स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के मुताबिक 15 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव युवक के घर प्रधानपति गया था और वहां कुछ देर बैठा था। चाय-पानी भी पिया था। जबकि प्रधानपति इलाके में घूमा और जाने कितने लोगों के संपर्क में आया है। कहा जा रहा है कि उसने बाटी-चोखा का कार्यक्रम भी आयोजित किया था। उसमें कई गांवों के प्रधान के साथ आसपास के कई लोग शामिल हुए थे। वह ब्लॉकों की मीटिंग में भी हिस्सा लिया। इससे संक्रमण कहां-कहां पहुंचा है यह कहना मुश्किल है। जबकि उतरांव के टिकरी गांव का कोरोना पॉजिटिव युवक के रिश्तेदार भी गायब हैं।