फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh Swamy Vasudevanand reached the Kumbh Mela camp with the saints

कुंभ में संतों संग मेला शिविर पहुंचे स्वामी वासुदेवानंद

Wed, 09 Jan 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
kumbh Swamy Vasudevanand reached the Kumbh Mela camp with the saints
स्वामी वासुदेवानंद की पेशवाई को देखने उमड़ी लोगों की भीड़
 शाही पेशवाई के साथ स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज मंगलवार को कुंभ मेला क्षेत्र स्थित शिविर पहुंचे। हाथी, घोड़ा, ऊंट एवं संतों की सेना के साथ फूलों से सुसज्जित ‘दिव्य रथ’ पर वह विराजमान रहे तो उनके पीछे तकरीबन पचास रथों पर अन्य संत-महंत चले। पताकाओं के पीछे रुद्राक्ष की मालाएं लपेटे जटाधारी साधुओं संग भभूत लगाए तलवार लिए घोड़ों पर सवार अन्य साधु आकर्षण का केंद्र बने। ध्वज-पताकाओं, बैनरों, बैंडबाजों के साथ गंगा मइया की जय, राजा रामचंद्र की जय, हर-हर महादेव काजयघोष होता रहा।
विज्ञापन


पंचदशनाम जूना अखाड़े की देखरेख में अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम से आरंभ हुई पेशवाई चुंगी चौराहा, ओडी फोर्ट चौराहा से पुल नंबर पांच से गंगा पार करके जूना अखाड़ा के शिविरों के सामने से होते हुए शास्त्री पुल के नीचे से शंकराचार्य चौराहा होकर श्रीज्योतिर्मठ शंकराचार्य बद्रिकाश्रम पीठ शिविर पहुंचकर पूरी हुई। जूना के उपाध्यक्ष और कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत प्रेम गिरि ने पूरे रास्ते ज्योतिष पीठ और शंकराचार्य की परंपरा का बखान किया। वहीं खुली जीप पर जूना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती सहित अन्य संत-महंत, महामंडलेश्वर भी पेशवाई में चले। एएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीबी अग्रवाल पूरे रास्ते शंखनाद करते हुए पेशवाई में शामिल हुए।
विज्ञापन


जूना अखाड़े के संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि, मोहन भारती, मेला प्रभारी श्रीमहंत केदार पुरी, श्रीमहंत अवध पुरी, कोमल पुरी, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, श्रीमहंत राम नारायन गिरि, श्रीमहंत कर्णपुरी, श्रीमहंत गिरिजानंद सरस्वती, महेंद्र भगवत पुरी, सोहन गिरि, शंभू पंचायती अखाड़ा रमता पंच के प्रमुख महिषापुरी, सत्यम गिरि, बड़ा उदासीन के महंत शंकरानंद सरस्वती, आनंद स्वरूप आदि ने भी पेशवाई का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त दंडी स्वामी मुक्तानंद, विनोदानंद, ब्रह्मचारी आत्मानंद, विशुद्धानंद, डॉ. शिवार्चन उपाध्याय शास्त्री, आचार्य छोटे लाल मिश्र, आचार्य विपिन, सुमित, रणजीत, अभिषेक, महेश, विहिप काशी प्रांत गोरक्षा प्रमुख लालमणि तिवारी, शंभू जी, जय शिव सेना के राजेश केसरवानी, महानगर मंत्री बाबू साहनी आदि ने भी पेशवाई में मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed