फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela History Major events to be held on 26 January 2019

कुंभ में आजः 26 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Sat, 26 Jan 2019 12:20 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 26 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela History Major events to be held on 26 January 2019
पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। गुरुवार को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन

 

कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। इसी बीच गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश ने श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन



आज महाकुंभ का बारहवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1.  डाक विभाग की ओर से महात्मा गांधी पर आधारित फिलेटलिक प्रदर्शनी कुंभपेक्स 2019 आयोजन दस बजे।
2. निम्बार्क नगर में कथा वाचक संत मोरारी बापू का प्रवचन तीन बजे से।
3. सेक्टर 16 भक्ति वेदांत नगर काशी में कथावाचक राम कमलदास वेदांती का प्रवचन।
4. अक्षयवट मंच सेक्टर चार में ढोलू कुनीथा रवि कर्नाटक भजन प्रेम प्रकाश दुबे मुंबई नई दिल्ली, कृष्णलीला, श्रीराम भारती कला केन्द्र नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5. भारद्वाज मंच सेक्टर छह में शंख रणप्पा एवं चढैया पवित्र उड़ीसा, अवधी लोकनृत्य सुश्री दीपिका लखनऊ, ऋतु श्रृंगार नृत्य नाटिका नटराज मिश्र जयपुर, कजरी  गायन सुश्री सरोज वर्मा की प्रस्तुति।
6. यमुना मंच सेक्टर 17 में कथक नृत्य बैल सुश्री मोनलिसा राय कोलकाता, भजन विष्णु मिश्रा मुंबई, मयूर एवं अगिभन नृत्य श्रीधर आंध्र प्रदेश, महारास देवकी नंदन शर्मा वृंदावन।

7.  सरस्वती मंच के सेक्टर तेरह में महिला संगीत पीएल मिश्रा, बुंदेली लोकगायन  मेवा लाल गुप्ता मुंबई,  सिन्थेसाइजर पं. विजय चंद प्रयागराज, भजन अभिषेक कुमार गुप्ता चंदौली, संघम शरणम गच्छामि श्रीनारायण पाण्डेय उत्तर प्रदेश, नाटक सुश्री सीमा मोदी लखनऊ।
8. अनहद नाद त्रिवेणी मंच सेक्टर चार पं. ओमकार ददरकर गायन और गिटार पं. देबाशीश्रा भट्टाचार्य  की प्रस्तुति शाम सात बजे से।
9. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र सेक्टर चार में राजूभाई वासवा गुजरात द्वारा वासव होली नृत्य, श्यामा मिरासी राजस्थान द्वारा कच्ची घोड़ी, मुकेश भट्ट द्वारा पपेटरी, पारस मल माली द्वारा गैर नृत्य, धनगरी गाजा महाराष्ट्र, गोपाल द्वारा चांग नृत्य शेखावत, घोड़े मोड़नी गोवा की प्रस्तुति की जाएगी। 
10. अरैल घाट मंच सेक्टर 19 में एस रघुराजन द्वारा गायन एव पुष्पराज कोस्ठी द्वारा सुरबहार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed