फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: Priyanka gandhi not take holy dip in Sangam

कुंभ मेला का अंतिम स्नान, डुबकी लगाने नहीं आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

Mon, 04 Mar 2019 06:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Priyanka gandhi not take holy dip in Sangam
Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 21 फरवरी को प्रयागराज आने की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि इस दौरान वह संगम में डुबकी लगा सकती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के कुंभ आगमन से पहले वह यहां आने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन सोमवार को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ कुंभ मेले का समापन होने जा रहा है। लेकिन प्रियंका गांधी संगम में अभी तक डुबकी लगाने नहीं आईं।

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को राजनीति में सक्रिय करने के साथ मिशन उत्तर प्रदेश पर लगाया था, लेकिन बीते एक हफ्ते से उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं हो पाया।

विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी का पुलवामा हमले में शहीद हर जवान के परिवार के लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम था, लेकिन वह सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो शहरों तक सिमट गया। इसके साथ ही वह प्रयागराज कुंभ में भी डुबकी लगाने नहीं आ सकीं, जबकि आज मेले का समापन होने वाला है। 26 फरवरी को एयरस्ट्राइक के बाद से अब तक प्रियंका गांधी वाड्रा के कई कार्यक्रम रद्द होने के साथ स्थगित हो गए हैं। कांग्रेस ने पुलवामा हमले के बाद प्रदेश के हर शहीद के घर जाकर वहां पर श्रद्धांजलि देने का एक विस्तृत कार्यक्रम भी बनाया था, लेकिन वह भी अब तक पटरी पर नहीं उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए बहन प्रियंका गांधी की सियासत में एंट्री करा दी। प्रियंका गांधी की एंट्री को कांग्रेस के 'ब्रह्मास्त्र' की संज्ञा दी जा रही है। कांग्रेसियों की तरफ से दावा भी होने लगा था कि प्रियंका के आने से यूपी में विरोधियों खासकर भाजपा को कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत तेजी से करवट लेती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed