{"_id":"5c51f7d9bdec22102e65cebf","slug":"kumbh-mela-2019-major-events-to-be-held-on-31-january-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में आजः 31 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में आजः 31 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन
Thu, 31 Jan 2019 01:00 AM IST
kapil kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: kapil kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं कुंभ में मंगलवार को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
आज महाकुंभ का सत्रहवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-
1- सेक्टर 10 में गायत्री गंगा चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर भागवत कथा आज।
2- सेक्टर 15 में तीन दिवसीय रामायण मेला आज से।
3- सेक्टर 14 में निम्बार्काचार्य मंडप में श्रीभगवत भजन कीर्तन आज से।
4- सेक्टर 12 से संगम तक जीयर स्वामी जी महाराज की रथयात्रा आज।
5- अक्षयवट मंच सेक्टर चार में कथक बैले सुश्री सुरभि सिंह, डांडिया/गरबा श्री चते न जेठवा, नमामि गंगे नृत्य नाटिका सरोजा बैद्यनाथन , मॉरीशस की रामलीला।
विज्ञापन
6- भारद्वाज मंच सेक्टर 6 पर फरूवाही लोकनृत्य विंध्याचल, आल्हा शीलू राजपूत, डांडिया गरबा नृत्य परवीन भाई, डांस ऑन व्हील्स एबिलिटीर अनलिमिटेड दिल्ली।
7- यमुना मंच सेक्टर 17 पर तबला कचहरी अरूण भट्ट, पखावज शशिकांत पाठक, अवधी लोकगायन केवल कुमार, पंथी लोक नृत्य सुखदेव बंजारे की प्रस्तुति।
8 - सरस्वती मंच सेक्टर 13 दिवारी नृत्य धनंजय सिंह, मयूर नृत्य वंदना सिंह, उरभंगम कुमार ऐ भारती, महर्षि भृगु एवं मोक्षदायनिय गंगा धीरज कुमार गुप्ता।
9- अनहद नाद त्रिवेणी मंच सेक्टर 4 पर सोनम बसु मणिपुर रास और ठगता, पं. वेंकटेश कुमार गायन।
10- अरैल घाट मंच सेक्टर 19 पर बरेदी नृत्य मनीष कुमार, पाण्डवानी गायन सम्प्रिया पूजा, बोनालू नृत्य आरडी विश्वकर्मा।
11- अरैल घाट मंच दो के सेक्टर 19 पर गायन रतन मोहन शर्मा, अश्वनी और संजीव शंकर द्वारा शहनाई वादन।