फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela History Major events to be held on 24 January 2019

कुंभ में आजः 24 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Thu, 24 Jan 2019 12:53 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Thu, 24 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela History Major events to be held on 24 January 2019

पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। पौष पूर्णिमा पर 1.07 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आज कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय आ रहे हैं। 

विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। 

आज महाकुंभ का दसवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-
 

1.  मेला क्षेत्र के सेक्टर 13 में निम्बार्क नगर में मोरारी बापू का प्रवचन
2.  मेला के सेक्टर एक में प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी कार्यक्रम गंगा पंडाल में 
3. सेक्टर 16 में स्वामी डा0 कमलदास वेदांती जी महाराज का  प्रवचन
4. कुंभ क्षेत्र में प्रवासी भारतीयों के भ्रमण कार्यक्रम सुबह दस बजे
5. स्वास्थ्य मंत्री सिद्धाथ नाथ सिंह और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इंद्रप्रस्थ टेंट सिटी में आगमन 11 बजे
6. मेला क्षेत्र के सेक्टर 13 में देवकी नंदन ठाकुर का प्रवचन दस बजे 
7. मेला क्षेत्र के सेक्टर 13 में स्वामी अड़गड़ानंद का सतसंग कार्यक्रम तीन बजे से  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed