फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: Mahashivratri Snan Parv advantageous due to Monday, Kumbh Parva will be completed

सोमवार पड़ने से फलदायी हुआ महाशिवरात्रि स्नान पर्व, अंतिम डुबकी के साथ पूरा हो जाएगा कुंभपर्व

Sun, 03 Mar 2019 12:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Mahashivratri Snan Parv advantageous due to Monday, Kumbh Parva will be completed

प्रयागराज कुंभपर्व के छठे और अंतिम स्नानपर्व महाशिवरात्रि पर सोमवार को संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। इसके तहत अनेक शंकराचार्य, संत-महात्मा और महाशिवरात्रि का संकल्प लेकर रेती पर रुके कल्पवासी भी महाशिवरात्रि पर डुबकी लगाकर शिवार्चन करेंगे। कुंभपर्व के ग्रहीय संयोग के कारण इस बार महाशिवरात्रि पर प्रयागराज के संगम क्षेत्र में डुबकी लगाना सर्वाधिक पुण्यदायी है। ज्योतिर्विदों के अनुसार अबकी महाशिवरात्रि कई शुभतादायी संयोंगों के कारण विशेष फलदायी है।

विज्ञापन


तीन मार्च को दिन में 2.10 बजे त्रयोदशी तिथि का संचरण आरंभ हो जाएगा। चार मार्च को दिन में 4.10 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहने के बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में प्रदोष एवं निशीथ काल मे चतुर्दशी तिथि मिलने से महाशिवरात्रि व्रत पर्व चार मार्च को ही होगा।
विज्ञापन


सोमवार की महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ के व्रत, पूजन, अभिषेक के लिए अत्यंत पुण्य प्रदान करने वाली है। श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय के जप दर्शन, पूजन के साथ-साथ रात्रि जागरण करते हुए शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। सोमवार को चतुर्दश लिंग पूजन के साथ ही वैद्यनाथ जयंती भी मनायी जाएगी। हालांकि महाशिवरात्रि व्रत का पारण पांच मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन की तरह की श्रद्धालु संगम स्नान के बाद गंगा, संगम का जल लेकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने को जाएंगे। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’ के मुताबिक कुंभपर्व में ग्रहों के शुभफल, सोमवार के शुभतादायी संयोगों के कारण ही अबकी महाशिवरात्रि पर व्रत एवं भोलेनाथ का पूजन, अभिषेक विशेष पुण्यदायी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed