{"_id":"5c7a3960bdec22073e1b69f2","slug":"kumbh-mela-2019-kannar-akhara-amratva-snan-of-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: महाशिवरात्रि को अमरत्व स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा, सावन में उज्जैन में करेंगे कल्पवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: महाशिवरात्रि को अमरत्व स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा, सावन में उज्जैन में करेंगे कल्पवास
Sat, 02 Mar 2019 01:35 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही उज्जैन में किन्नर अखाड़े का गठन हुआ लेकिन अखाड़े ने बाकायदा पेशवाई से लेकर शाही स्नान, अमरत्व स्नान की परम्पराएं प्रयागराज कुंभपर्व में पूरी की। इसीलिए अब उज्जैन के साथ ही प्रयागराज भी किन्नर अखाड़े का प्रमुख ठौर होगा। न सिर्फ कुंभ और अर्द्धकुंभ मेले बल्कि प्रत्येक वर्ष माघ के मेले में भी किन्नर अखाड़े ने प्रयागराज में ही रहकर कल्पवास करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ से बातचीत में किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा, माघ में किन्नर अखाड़ा भी कल्पवास करेगा। खास यह कि इस दौरान अखाड़े के सभी, प्रमुख पदाधिकारी प्रयागराज में ही निवास करेंगे। इतना ही नहीं किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म की सभी परंपराओं का पालन भी करेगा। फिलहाल प्रयागराज कुंभ के बाद अब हरिद्वार कुंभ 2021 की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
वहीं कुंभ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर सोमवार को अखाडे़ के सभी संत-महात्मा संगम पर दोपहर एक बजे अमरत्व स्नान करेंगे जबकि सहयोग के लिये शहरवासियों के लिए अगले दिन पांच मार्च को सुबह नौ बजे दारागंज के दशाश्वमेघ घाट से ‘आभार यात्रा’ निकलेगी। तकरीबन सौ रथों, 250 वाहनों सहित हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकलने वाली आभार यात्रा अलोपीबाग से फोर्ट रोड चौराहा, बैरहना, कोठापार्चा होते हुए रामभवन चौराहे पर पहुंचकर खत्म होगी।
विज्ञापन