फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: High alert on Mahashivaratri, special security on temples, deployed paramilitary

Kumbh Mela 2019: महाशिवरात्रि पर हाई अलर्ट, मंदिरों पर विशेष नजर, तैनात हुई पैरामिलिट्री

Mon, 04 Mar 2019 12:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: High alert on Mahashivaratri, special security on temples, deployed paramilitary

कुंभ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। खासतौर से मंदिरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एहतियातन मंदिरों पर पर्व से एक दिन पहले ही पैरामिलिट्री के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महाशिवरात्रि कुंभ मेले का आखिरी स्नानपर्व है। हालांकि पुलिस अफसर पहले की तरह ही अलर्ट मोड पर हैं। यही वजह है कि इस पर्व को लेकर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि आखिरी स्नानपर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए वह पूरी तरह अलर्ट रहें।

विज्ञापन


पर्व से एक दिन पहले ही मेला क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। संदिग्धों से पूछताछ हुई और जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्व पर मंदिरों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री के भी जवान तैनात कर दिए गए हैं। प्रमुख शिवालयों में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर(डीएफएमडी) भी लगवाए गए हैं। उधर आईट्रिपलसी(इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के अफसरों से भी कहा गया है कि मेला व शहर क्षेत्र में लगे लगभग 1000 सीसीटीवी कैमरों की फीड पर पैनी नजर रखें। हर संदिग्ध गतिविधियों की खबर आईट्रिपलसी में बने वार रूम में बैठे अफसरों को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उधर सूत्रों के मुताबिक पर्व के मद्देनजर एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है। एसपी नीरज पांडेय ने बताया कि मंदिराें पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। भले ही यह अंतिम स्नानपर्व हो लेकिन सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं।
विज्ञापन


मिलते रहे हैं आतंकी खतरे के इनपुट
कुंभ मेले को लेकर शुरू से ही आतंकी खतरे के इनपुट मिलते रहे हैं। यही वजह है कि इस बार एटीएस व एनएसजी की टीमें भी मेले में तैनात की गई थीं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लेने आए डीजीपी ने भी स्वीकारा था कि मेले को लेकर तमाम तरह के इनपुट मिले थे और यही वजह है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हाईटेक इंतजाम किए गए। पुलिस अफसरों का कहना है कि अंतिम स्नानपर्व भी शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए हरसंभव इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed