फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Fire breakes out in Lalji Tandon camp Kumbh Mela Prayagraj

प्रयागराज कुंभ में फिर लगी आग, बाल-बाल बचे बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन

Wed, 13 Feb 2019 09:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Feb 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Fire breakes out in Lalji Tandon camp Kumbh Mela Prayagraj

कुंभ मेले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर रात कुंभ मेले में फिर भीषण आग लग गई। आग बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के कैम्प में लगी। घटना सेक्टर बीस के अरैल इलाके स्थित त्रिवेणी टेंट सिटी में हुई है। इसी टेंट सिटी में लालजी टंडन रुके थे।

विज्ञापन




हादसे में गवर्नर लालजी टंडन को सुरक्षित बचा लिया गया है। जिस वक्त आग लगी लालजी टंडन गहरी नींद में सो रहे थे। आग में टंडन का मोबाइल, चश्मा, घड़ी व अन्य सामान जल गए। आग लगने के बाद टंडन को बचाकर रात करीब साढ़े तीन बजे कुंभ मेले से सर्किट हाउस में शिफ्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक आग मंगलवार रात को करीब ढाई बजे लगी थी।
विज्ञापन


आग बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में टेंट व अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। त्रिवेणी संकुल में आग लगने के बाद रात 2:30 बजे मौके पर सीओ मोनिका चड्ढा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, इससे पहले सेक्टर 15 स्थित नाथ संप्रदाय के योगी महासभा के शिविर में 5 फरवरी को करीब 12 बजे आग लग गई थी। शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ और उपाध्यक्ष बालक नाथ के लिए विशेष रूप से तैयार दो लक्जरी टेंट आग से पूरी तरह से खाक हो गए थे। आसपास के टेंटों को भी काफी नुकसान पहुंचा था। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया था। आग से टेंट में रखे अन्य सामान के साथ कैश भी जल गया था। 

कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 15 में अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा गोरखनाथ अखाड़े का शिविर है। महासभा के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। शिविर के भीतर सैकड़ों टेंट तैयार किए गए हैं। इनमें से दो अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लक्जरी टेंट महासभा के अध्यक्ष और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उपाध्यक्ष बालकनाथ जी महाराज के लिए भी तैयार किए गए थे।


मंगलवार की सुबह तकरीबन बारह बजे उपाध्यक्ष बालकनाथ महाराज के टेंट के भीतर से धुंआ उठने लगा। उस वक्त बालकनाथ शिविर से निकलकर मेला क्षेत्र में भ्रमण को गए थे। जब तक शिविर के भीतर मौजूद साधु-संत कुछ समझ पाते आग की लपटों ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। सीए योगी के टेंट तक भी आग पहुंच गई। उनका टेंट भी धू-धू कर जल उठा। शिविर के भीतर अफरातफरी मच गई। लोग चीख पुकार करते हुए भागने लगे। साधु-संत आग की लपटों को बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड की एक बाइक वहां हमेशा खड़ी रहती है। फायरमैन ने कोशिश की लेकिन आग भयानक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed