कुंभ 2019: त्रिदंडी देव सेवा शिविर के भंडारे में जुटी हजारों भक्तों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 12 में श्री त्रिदंडी देव सेवा शिविर में भव्यता के साथ बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें करीब हजारों की संख्या भक्तगण पंडाल में जुटे और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया और भंडारे को प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के साथ ही पंडाल में हरि संकीर्तन की पूर्णाहुति की जा रही थी।
वहीं दिन भर भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया जा रहा था। स्वामी जी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अखिलेश बाबा ने बताया कि वैदिक रीती से अचार्य विद्वान गणों द्वारा के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच श्री जीयर स्वामी जी महाराज का मुंडन कार्यक्रम शुरु हुआ।
इसके बाद दर्शन के लिए दूर-दराज संतों और भक्तों की भीड़ जुटने लगी। भंडारे का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ। जो देर रात तक चली। इस दौरान करीब 40 हजार लोंगो ने प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम सुबह से मध्य रात्रि तक चलता रहा।
इस दौरान स्वामी जी ने सभी साधु संतों को अंगवस्त्रम देकर विदाई देकर विदा किया। उन्होंने बताया कि भंडारे में आने वालों भक्तों को प्रसाद वितरण के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई थी। जिन्होंने भंडारे कार्यक्रम में आने वाले भक्तों को सहृदय प्रसाद वितरण किया।