{"_id":"5c6bbcacbdec2259b05bc7aa","slug":"kumbh-2019-swami-akhandananda-says-people-are-being-misled-in-the-name-of-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: योग के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा हैः स्वामी अखण्डानन्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: योग के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा हैः स्वामी अखण्डानन्द
Tue, 19 Feb 2019 01:52 PM IST
देव कश्यप
भाषा, प्रयागराज
भाषा, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
स्वामी अखण्डानन्द
अखण्ड महायोग में महारत रखने वाले स्वामी अखण्डानन्द ने मंगलवार को कहा कि लोगों को योग के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। योग केवल आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं, बल्कि ये अष्टांग योग के अंग हैं और योग करने की क्षमता लाने के लिए हैं।
विज्ञापन
कुम्भ मेला के सेक्टर 6 स्थित शिविर में स्वामी अखण्डानन्द ने संवाददाताओं से कहा कि स्वस्थ शरीर ही योग को प्राप्त कर सकता है और महायोग की ओर जा सकता है। बाबा गुरु गोरक्षनाथ का मार्ग आज भी साधक को पूर्ण अखंड महायोग में ले जाने में समर्थ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया जब योग आसन पर लट्टू है और यदि वास्तविक योग को दुनिया जानेगी तो भारत पुनः विश्व गुरू बन जाएगा। कुण्डलिनी शक्ति को जाने बगैर योग नहीं हो सकता।
विज्ञापन