{"_id":"5c7d1b52bdec22737b7b98ad","slug":"kumbh-2019-sudarshan-samaj-honored-the-cleaners-in-prayagraj-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: पहले पीएम ने पांव पखारे, अब सुदर्शन समाज ने किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: पहले पीएम ने पांव पखारे, अब सुदर्शन समाज ने किया अभिनंदन
Mon, 04 Mar 2019 06:04 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों जिन पांच सफाईकर्मियों के पांव पखारे थे, वह स्वच्छता अभियान के असली हीरो बन गए हैं। सुदर्शन समाज सेवा संस्थान की ओर से उन पांचों सफाईकर्मियों को रविवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक बार फिर सफाईकर्मियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ठोस पहल करने की आवाज उठाई गई। सम्मान समारोह में सुदर्शन समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के इस कदम को कमजोर वर्ग के लिए बड़ी सामाजिक उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर होरी लाल, नरेश कुमार चमके, प्यारे लाल गेराय, सूरज कुमार, शीतल जनवार को सम्मानित किया गया। संस्थान की सरा मढेल ने कहा कि सबसे जरूरी है कि सफाईकर्मियों को समय से मानदेय का भुगतान किया जाए, ताकि वह अपने भरण-पोषण के साथ ही बच्चों की पढ़ाई, दवाई करा सकें।केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ग के लोगों के लिए विशेष योजनाएं लागू करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान हेमराज सुदर्शन, राजेश सुदर्शन, अनिल सुदर्शन, सुनील, विनोद राने, गौतम पसेरिया, जगलाल, मुन्नालाल, माता प्रसाद, बिल्लू, सूरज, पप्पू मढेल उपस्थित थे।
विज्ञापन